पीएम मोदी ने जेड मोड़ सुरंग का किया उद्घाटन.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), जम्मू-कश्मीर के गांदरबल पहुंचे, यहां पर उन्होंने Z-Morh टनल का उद्घाटन किया. जेड मोड़ सुरंग के उद्घाटन के दौरान जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे. उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री ने सुरंग का निरीक्षण भी किया.
सोनमर्ग और गगनगीर को जोड़ने वाली जेड मोड़ टनल जमीन से 8 हजार 650 फीट की ऊंचाई पर बनाई गई है, इसमें इमरजेंसी स्थिति के लिए एक साढ़े सात मीटर चौड़ा समानांतर रास्ता भी है. यह सुरंग लद्दाख को पूरे साल सड़क मार्ग से जोड़ने के साथ ही देश की रक्षा जरूरतों और क्षेत्रीय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.
अगर इस टनल के शुरू होने से क्या बदलेगा?
जेड मोड़ टनल से पर्यटन और व्यापार के क्षेत्र में तेजी आएगी
सोनमर्ग और गगनगीर तक बिना किसी रुकावट के यातायात संचालित होगा.
पहले जहां वाहनों की गति 30 किलोमीटर प्रति घंटा होती थी, वहीं अब यह गति 70 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी.
NH-1 पर यात्रा की दूरी 49 किलोमीटर से कम होकर 43 किलोमीटर हो जाएगी.
जेड मोड़ टनल को नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHIDCL) ने किसी चमत्कार से कम नहीं बताया है. इसके साथ ही उनका कहना है कि टनल के बनने से क्षेत्र में विकास तेज होगा, जो आने वाले समय में गेमचेंजर साबित होगा.
टनल के बनने से जहां एक तरफ यात्रा का सुखद अहसास होगा, वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बीच सामाजिक, आर्थिक विकास को गति मिलेगी. बता दें कि जोजिला टनल का काम भी तेजी के साथ चल रहा है, जिसे 2028 तक पूरा होने की उम्मीद है.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ITBP के 64वें स्थापना दिवस पर हिमवीरों को शुभकामनाएं…
CBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2027 के लिए डेटशीट जल्द…
न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिशिया जेम्स को चुनौती दे रहीं भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन सरिता कोमातिरेड्डी को…
PM Kisan Samman Nidhi: देश के 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी…
US Iran war update: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ दोबारा सैन्य कार्रवाई के संकेत…
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…