देश

Maha Kumbh 2025: यूट्यूबर के सवाल पर भड़के बाबा, चिमटे से कर दी कुटाई

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ का शुभारंभ हो चुका है. देशभर से आए साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने इस आध्यात्मिक मेले को अद्भुत बना दिया है. संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाने लाखों लोग पहुंच रहे हैं. इसके साथ ही दुनियाभर की मीडिया और यूट्यूबर्स भी महाकुंभ की झलकियां कैद करने में व्यस्त हैं.

लेकिन, यूट्यूबर्स और साधुओं के बीच होने वाली बातचीत कई बार अजीब मोड़ ले रही है. सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें नागा बाबाओं को यूट्यूबर्स के सवालों से परेशान देखा जा सकता है.

चिमटे से की यूट्यूबर की पिटाई

एक वायरल वीडियो में एक यूट्यूबर ने नागा बाबा से ऐसा सवाल पूछ लिया, जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया. सवाल सुनते ही बाबा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. बाबा ने अपना चिमटा उठाया और गुस्से में यूट्यूबर की पिटाई कर दी.

वीडियो में देखा जा सकता है कि यूट्यूबर बाबा से उनके जीवन और अनुभवों के बारे में सवाल पूछ रहा था. बाबा शांति से जवाब दे रहे थे. लेकिन जैसे ही यूट्यूबर ने बाबा से उनके भजन के बारे में सवाल किया, बाबा अपना आपा खो बैठे. गुस्से में उन्होंने यूट्यूबर को पंडाल से बाहर कर दिया.

अनाज बाबा और यूट्यूबर के बीच बहस

एक और वीडियो में ‘अनाज बाबा’ नामक साधु यूट्यूबर के अजीब सवालों से नाराज नजर आए. यूट्यूबर ने बाबा से उनके सिर पर उगी घास को देखने की जिद की. उसने बाबा से सिर पर बंधा कपड़ा हटाने को कहा, जिससे वह घास को देख सके. यह सुनकर बाबा गुस्से में आग-बबूला हो गए.

उन्होंने यूट्यूबर को डांटते हुए कहा, “ज्यादा परेशान करोगे तो पुलिस बुला लूंगा!” बाबा की यह प्रतिक्रिया देखकर आसपास खड़े लोग हैरान रह गए.

श्रद्धालुओं की भारी भीड़

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है. पहले पवित्र स्नान के दिन संगम तट पर लाखों लोगों ने डुबकी लगाई. सुबह के समय ही करीब 60 लाख श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके थे. प्रयागराज का यह महाकुंभ आस्था, संस्कृति और साधुओं के अनोखे अंदाज का संगम बन गया है.


ये भी पढ़ें- Maha Kumbh में मुलायम सिंह यादव की मूर्ति लगाने पर विवाद, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने जताई नाराजगी


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

गोरखपुर और आगरा शिक्षक सीट पर सपा का मास्टरस्ट्रोक! BJP के बागी डॉ. संजयन और डॉ. आकाश अग्रवाल बने प्रत्याशी

UP Legislative Council Election: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव…

3 minutes ago

भारत-ब्राजील फुटबॉल मैत्री मैच; कोलकाता के इस ऐतिहासिक मुकाबले में शामिल होंगे CMD उपेंद्र राय

भारत और ब्राजील के बीच बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मुकाबला आज कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम…

7 minutes ago

सरकारी योजना के तहत बना कुआं अचानक कैसे धसा? मलबे में दबे बुजुर्ग को निकालने में जुटी पुलिस

Korba News: कोरबा के गुरमा गांव में पड़ोसी के कुएं से पानी निकालने पहुंचा बुजुर्ग…

1 hour ago

छात्रों को बड़ी राहत! 10वीं के पासिंग मार्क्स पर आया बोर्ड का बड़ा फैसला, खत्म हुआ सारा कन्फ्यूजन

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच सीबीएसई (CBSE) ने साफ कर दिया है…

1 hour ago

वोटर्स के अधिकारों पर न पड़े असर! जानिए क्यों गठित करना पड़ा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों का यह आयोग?

Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…

2 hours ago