देश

UP Politics: आम आदमी पार्टी ने नगर निकाय चुनावों में ठोकी ताल, केंद्र पर जमकर साधा निशाना, कहा- माफ करेंगे वाटर टैक्स

UP Politics: दिल्ली में नगर निगम चुनाव में मिली जीत के बाद से आम आदमी (आप) पार्टी उत्साहित है और इसी वजह से अब उसने यूपी में भी नगर निकाय चुनाव में उतरने के लिए ताल ठोक दी है. पार्टी ने दावा किया है कि अगर शहरी चुनाव में उसकी सरकार बनती है तो वह दिल्ली मॉडल लागू करेगी और लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में हाउस टैक्स हॉफ किया जाएगा और वाटर टैक्स माफ किया जाएगा. आप पार्टी ने कहा कि वो सभी सुविधाएं यूपी के लोगों तक भी पहुंचाएगी, जिसका सुख दिल्ली की जनता भोग रही है.

इस सम्बंध में यूपी प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस की. उन्होंने यूपी के निकाय चुनावों को लेकर अपनी बात करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी व ईडी की कार्रवाई किए जाने को लेकर आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आप पार्टी को डराना चाहती है, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं.

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के शहरी निकाय चुनाव में आरक्षण को लेकर ओबीसी आयोग ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है, अब जल्द ही निकाय के चुनावों में आम आदमी पार्टी दमखम के साथ उतरेगी. इसी के साथ उन्होंने बताया कि पार्टी ने 633 नगर निकायों के प्रभारी बनाए गए है, सभी चेयरमैन और मेयर के पदों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी. अगर शहरी चुनावों में सरकार बनती है तो वो दिल्ली मॉडल लागू किया जाएगा.

पढ़ें इसे भी- UP Board Exam 2023-24: साल 2024 में फरवरी में ही होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, जारी हुआ शैक्षिक कैलेंडर

माफ किया जाएगा वाटर टैक्स

संजय सिंह ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि लखनऊ सहित पूरे यूपी में हाउस टैक्स हॉफ और वाटर टैक्स माफ किया जाएगा. कल फिर से संसद की कार्यवाही शुरू हो रही है. हम मोदी और अडानी के रिश्तों और घोटाले को लेकर आवाज़ उठाएंगे. ED के इस एक्शन को लेकर सवाल करेंगे. सत्र में महिला आरक्षण बिल लाने की मांग करेंगे. उन्होंने कहा कि इसे जल्दी लाने की जरूरत है. लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण होना ही चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ऑपरेशन चक्र-2 में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी दबोचे

दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन चक्र-2 में बड़ी सफलता मिली है. 72 घंटे के भीतर 185…

15 minutes ago

गुजरात के नमक के मैदानों में कमाल कर रहीं ‘सोलर महिलाएं’, डीजल से मुक्ति दिलाकर खुद बन रही आत्मनिर्भर

गुजरात के नमक के मैदानों में 'सोलर महिलाएं' डीजल पंपों का विकल्प बनकर उभर रही…

17 minutes ago

सिर्फ 15 घंटे का AI मॉड्यूल बदलेगा सरकारी स्कूल के बच्चों की सोच, बिना कोडिंग के बनेंगे फ्यूचर के प्रॉब्लम सॉल्वर

15 घंटे का AI लर्निंग मॉड्यूल सरकारी स्कूल के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग…

36 minutes ago

योगी सरकार का बड़ा फैसला: माध्यमिक और बेसिक शिक्षा के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा, 1.70 लाख परिवारों को लाभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग…

48 minutes ago

चक्रवात अर्णव के चलते झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी, रांची में KG से 12वीं तक की कक्षाएं हुई स्थगित

चक्रवात 'अर्णव' के कारण झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी…

51 minutes ago

दिवाली-छठ पर टिकट की टेंशन खत्म, रेलवे ने 30% बढ़ाईं स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी रूट लिस्ट

Northern Railway Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वालों के लिए बड़ी…

1 hour ago