देश

UP Politics: “चलो… एक दिन उन्हें एसी की हवा मिल गई…”, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की गाड़ी पर सवार हुए राजभर तो अखिलेश ने ली चुटकी

UP News: यूपी में विधान परिषद की दो सीटों पर हो रही वोटिंग को लेकर सियासत गरम चल रही है. पक्ष और विपक्ष दोनों ही एक-दूसरे पर हमलावर हैं. सोमवार को हो रही वोटिंग में भाजपा और सपा अपने-अपने उम्मीदवार की जीत पक्की करने के लिए हर हथकंडे अपना रहे हैं. इसी बीच डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और सुभासपा (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी) प्रमुख ओमप्रकाश राजभर की एक साथ तस्वीर वायरल होने के बाद अखिलेश यादव के मन में खलबली मच गई है. जैसे ही राजभर उपमुख्यमंत्री की गाड़ी में सवार हुए अखिलेश का बयान सामने आ गया. वहीं इस तस्वीर ने कई राजनीतिक मायने निकाले जाने लगे हैं.

फिलहाल इस एक ही गाड़ी में राजभर और डिप्टी सीएम के सवार होने पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर की चुटकी लेते हुए कहा है, ‘जहां सरकार है वहां वो हैं. उनके लिए पिछड़ा-दलित कुछ भी नहीं. सुना है वो गाड़ी में बैठकर आए हैं. चलों एक दिन उन्हें एसी की हवा मिल गई, अच्छा है. एक दिन डिप्टी सीएम के साथ बैठकर एसी की हवा में आए हैं.”

ये भी पढ़ें- Kanpur: बुर्का पहनकर प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को बच्चा चोर समझकर लोगों ने पीटा, किया पुलिस के हवाले

अखिलेश यहीं नहीं रुके, पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, “अब उम्मीद करो कि ये 1 साल तक ठीक रहेंगे. उम्मीद करो कि अब ये 1 साल सरकार के लिए ही काम करेंगे. ये सरकार के साथ बैठकर अपने ही रामजतन राजभर को हरा रहे हैं. उनके लिए दलित-पिछड़ा कुछ नहीं है.”

अखिलेश ने मान-सम्मान की बात करते हुए कहा कि आज वह डिप्टी सीएम के साथ हैं. कम से कम हमारे साथ रहने से इनका खोया हुआ सम्मान तो इन्हें वापस मिला. आज डिप्टी सीएम इन्हें अपने साथ लेकर जा रहे हैं. इस दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए जाति जनगणना को लेकर घेरा और कहा कि भाजपा दलितों-पिछड़ों का विकास नहीं चाहती. भाजपा अगर दलित-पिछड़ों का सम्मान करती तो आज जाति जनगणना करा चुकी होती, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. बिना जाति जनगणना के सबका साथ-सबका विकास का नारा नहीं पूरा हो सकता.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

4 hours ago

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

5 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…

5 hours ago

मांगी थी हर महीने ‘तय रकम’, नहीं देने पर पुलिस ने उजाड़ दिया कारोबार? जानिए क्या है दिल्ली का ये वायरल मामला

दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…

5 hours ago

V-A थ्योरी से लेकर टैचीऑन्स तक: जानिए क्यों नोबेल न मिलने के बावजूद अमर हैं वैज्ञानिक ECG सुदर्शन

9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…

5 hours ago