अखिलेश यादव
UP Politics: बिहार में जातीय जनगणना (Caste Census) के आंकड़े सामने आने के बाद से विपक्षी दल उत्तर प्रदेश में जातीय जनगणना कराए जाने की मांग कर रहे हैं. इसी कड़ी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav ) का सामने आया है. उन्होंने एक बार फिर से जातीय जनगणना की मांग रखते हुए कहा कि जातीय जनगणना हमारे समाज को जोड़ेगी. जो जातियां पीछे रह गई थीं, जिन्हें अभी तक सम्मान और अधिकार नहीं दिया गया है और जो लोग ऐसा सोचते हैं उनकी जनसंख्या अधिक है, लेकिन उन्हें उसके अनुरूप कुछ नहीं मिल रहा है, मुझे लगता है कि जाति आधारित जनगणना हमारे समाज को एकीकृत करेगी.”
गुरुवार को लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान सपा प्रमुख व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने जातीय जनगणना के मुद्दे को फिर से हवा दी है. उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना से उत्तर प्रदेश में सभी जातियों को अधिकार और सम्मान मिलेगा. उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने जो व्यवस्था की थी उससे पिछड़ी जाति को आरक्षण दिया था. बता दें कि जब बिहार में जातीय जनगणना के सर्वे के आंकड़े जारी किए गए थे, तब अखिलेश ने उसका स्वागत करते हुए भाजपा सरकार पर तंज कसा था. जातीय जनगणना को लेकर अखिलेश काफी समय से मुखर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- Ayodhya: रामलला की सेवा में लगे पुजारियों-कर्मचारियों के बहुरे दिन, बढ़ी सैलरी, जानें अब कितना हुआ वेतन
दूसरी ओर अखिलेश यादव लगातार भाजपा सरकार से राजनीति छोड़ कर देश हित में जातीय जनगणना कराने की मांग कर रहे हैं. उन्होंने पहले ही कहा था कि भाजपा राजनीति छोड़े और देशव्यापी जातिगत जनगणना करवाए. उन्होंने कहा था कि जातीय जनगणना 85-15 के संघर्ष का नहीं, बल्कि सहयोग का नया रास्ता खोलेगी और जो लोग प्रभुत्वकामी नहीं हैं, बल्कि सबके हक के हिमायती हैं, वो इसका समर्थन भी करते हैं और स्वागत भी. साथ ही भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा था कि जो सच में अधिकार दिलवाना चाहते हैं वो जातिगत जनगणना करवाते हैं.
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…