देश

UP Politics: अखिलेश यादव ने बसपा को बताया BJP की ‘बी टीम’, बोले- भाजपा चुनती है इनके उम्मीदवार

UP Politics: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बहुजन समाज पार्टी (BSP) को घेरते हुए आरोप लगाया है कि बसपा बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर और कांशीराम के रास्ते से भटक गई है. सपा के प्रत्याशियों को जीत से रोकने के लिए भाजपा के साथ सांठगांठ कर रखी है और इसके उम्मीदवारों का चयन भी भाजपा ही करती है. सपा प्रमुख ने यह भी कहा कि बसपा भाजपा की बी-टीम के रूप में काम करती है. इसकी तस्वीर पिछले विधानसभा चुनावों में दिखी थी. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यालय ने बसपा के उम्मीदवारों को अंतिम रूप दिया था. अखिलेश ने आरोप लगाया कि बसपा के उम्मीदवार जीत के लिए नहीं, बल्कि सपा के उम्मीदवारों को जीतने से रोकने के लिए मैदान में उतारे गए थे.

राजनीतिक मंशा से की जा रही है विपक्षी नेताओं के यहां सीबीआई, ईडी की कार्रवाई

अखिलेश यादव ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग की ओर से हो रही सभी छापेमारी राजनीतिक मंशा से केवल विपक्षी नेताओं के यहां ही की जा रही है. अखिलेश ने ये भी दावा किया कि ये सारी कार्रवाई विपक्षी दलों को बदनाम करने के लिए की जा रही है. क्योंकि सपा सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ मजबूती से खड़ी है. जनता जागरूक है और समझती है कि सभी छापे आगामी लोकसभा चुनावों से प्रेरित हैं. अखिलेश यादव ने कहा कि कन्नौज में एक इत्र व्यवसायी के यहां छापेमारी से यह दुष्प्रचार किया गया है कि समाजवादी इत्र बनाने वाले व्यापारी के पास पैसा मिला है, लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो पता चला कि व्यापारी भाजपा से जुड़ा था.

पढ़ें इसे भी- बिहार मे घूम रहा है ‘सीरियल किसर’, अनजान लड़कियों और महिलाओं को Kiss कर हो जाता है फरार

जांच एजेंसियों को छापा मारने को कहती है भाजपा

सपा प्रमुख अखिलेश ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जांच एजेंसियों को चुनाव से पहले इस तरह के छापे मारने के लिए भाजपा कहती है और जो सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग द्वारा दागी पाए जाते हैं, वे भाजपा में शामिल हो जाते हैं. उसके बाद उनके ठिकानों पर छापेमारी नहीं की जाती है. अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या वह उस आईपीएस अधिकारी के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई करेगी, जिसका व्यवसायी से पैसे मांगने का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

4 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

4 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

4 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago