देश

Satish Kaushik Death: “15 करोड़ के लिए मेरे पति ने की सतीश कौशिक की हत्या”- आरोप लगाने वाली गुटखा किंग की पत्नी को दिल्ली पुलिस ने भेजा समन

Satish Kaushik Death: दिल्ली पुलिस ने विकास मालू की पत्नी को उनकी शिकायत और अभिनेता-फिल्म निर्माता सतीश कौशिक की मौत के मामले में जांच में शामिल होने के लिए समन भेजा है. कुबेर ग्रुप के मालिक विकास मालू की पत्नी ने दिल्ली पुलिस को अपनी शिकायत में दावा किया है कि उनके पति ने 15 करोड़ रुपये के लिए सतीश कौशिक की हत्या कर दी. सान्वी मालू ने आरोप लगाया है कि ये पैसे विकास मालू ने कौशिक से दुबई में निवेश के लिए लिया था.

अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें पूछताछ में शामिल होने के लिए रविवार को तलब किया गया था. इस बीच पुलिस ने बिजवासन स्थित फार्महाउस में हुई पार्टी में शामिल हुए 20 लोगों से भी पूछताछ की और बयान दर्ज किए. महिला ने दावा किया कि 23 अगस्त 2022 को कौशिक दुबई में उनके घर आए और पति से 15 करोड़ रुपये की मांग की.

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, सान्वी ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा था, “मैं ड्राइंग रूम में मौजूद थी जहां कौशिक और मेरे पति बहस में उलझे हुए थे. कौशिक कह रहे थे कि उन्हें पैसों की सख्त जरूरत है. तीन साल हो गए जब उन्होंने मेरे पति को निवेश के लिए 15 करोड़ रुपये दिए. सतीश कौशिक ने यह भी कहा कि न तो कोई निवेश किया गया और न ही उनका पैसा लौटाया गया, इसके लिए वह ठगा हुआ महसूस कर रहे थे.”

ये भी पढ़ें: Satish Kaushik Death: सतीश कौशिक की मौत के मामले में कठघरे में दिल्ली पुलिस! “विसरा नहीं कराया प्रिजर्व”- सूत्र

दाऊद का बेटा भी था पार्टी में- सान्वी का दावा

सान्वी ने दुबई में एक पार्टी में ली गई व्यवसायी मालू और कौशिक की एक तस्वीर भी साझा की. महिला का आरोप है कि पार्टी में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का बेटा भी मौजूद था. शिकायत में सान्वी ने यह भी कहा कि उनका पति ड्रग्स का कारोबार करता है. सान्वी के सनसनीखेज आरोप के बाद कई तरह के सवाल उठने लगे हैं. मेरे पति ने कौशिक से वादा किया था कि वह जल्द ही पैसे चुका देंगे.

सान्वी ने कहा, “जब मैंने अपने पति से पूछा तो उन्होंने कहा कि वह कौशिक से छुटकारा पाने की योजना बना रहे हैं.” सान्वी कुबेर ग्रुप के मालिक विकास मालू की दूसरी पत्नी हैं. उधर, पुलिस ने कहा था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ नहीं मिला था. जबकि विकास मालू की पत्नी ने शक जाहिर किया है कि हो सकता है विकास मालू ने सतीश कौशिश को जहर देकर मार दिया हो.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

4 hours ago