देश

UP Politics: क्‍या सपा-कांग्रेस के बीच खिंच गई खाई? अखिलेश बोले- ‘हम पर व्यक्तिगत हमले नहीं करने चाहिए थे’, अमेठी-रायबरेली को लेकर दिए बड़े संकेत

Akhilesh Yadav Interview:  कांग्रेस की अगुवाई में बना विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ लोकसभा चुनाव-2024 में सत्‍तारूढ़ भाजपा को हराने का दावा कर रहा है. हालांकि, चुनावों में अभी कई महीने बाकी हैं और उससे पहले ‘इंडिया’ गठबंधन के दलों में एकता कायम करने का सवाल बरकरार है. यूपी में कांग्रेस सपा को समर्थन कर सकती है, लेकिन सीटों के बंटवारे पर दोनों पार्टियों के बीच पेंच फंसने के आसार हैं. सपा मुखिया अखिलेश यादव का ताजा बयान कांग्रेसियों को माथा ठनका सकता है.

संवाददाता के अनुसार, अखिलेश यादव ने कांग्रेस का जिक्र करते हुए कहा है कि हम पर व्यक्तिगत हमले नहीं करने चाहिए थे. इसके अलावा अखिलेश ने अमेठी और रायबरेली की चर्चा छेड़ दी. बोले कि ”नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने कभी इन दो जगहों पर अपने प्रत्याशी नहीं उतारे. अबकी ऐसा हो तो?”
अखिलेश यादव ने दिल्ली में एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में बोलते हुए यह भी कहा कि “कांग्रेस में बुराइयां हैं, पर अभी भाजपा से उनकी लड़ाई है. इसलिए हम उनके साथ गठबंधन कर रहे हैं.”

कांग्रेस पर बोलते हुए अखिलेश ने इस बात को भी स्वीकार किया कि साल 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान हुए गठबंधन में कांग्रेस ने अधिक सीटें लीं और उस वजह से सपा को हार का मुंह देखना पड़ा. वहीं, लोकसभा की अमेठी और रायबरेली सीटों पर बात करते हुए अखिलेश बोले- ”नेताजी (मुलायम सिंह यादव) रायबरेली और अमेठी में राजनीतिक शिष्टाचार के चलते प्रत्याशी नहीं उतारते थे, लेकिन हम इस पर जरूर विचार करेंगे.”

अखिलेश ने ये भी कहा कि, आजमगढ़ के चुनाव में कांग्रेस ने मेरे (अखिलेश) खिलाफ पोस्टर लगाए और व्यक्तिगत हमले किए जो कि नहीं करने चाहिए थे. अखिलेश आगे बोले, ”कई बार इवेंट मैनेजर नेताओं को गलत राह पर ले जाते हैं.”

ये भी पढ़ें- G-20 समिट से पहले राजधानी दिल्ली में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, कहीं खालिस्‍तान समर्थकों का उत्‍पात, कहीं हुआ पथराव

‘भाजपा से है हमारी लड़ाई, नहीं देखेंगे पीछे मुड़कर’

कांग्रेस के साथ अतीत में रहे मतभेदों को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश ने कहा कि, वर्तमान में लड़ाई भाजपा से है, इसलिए पीछे मुड़कर नहीं देखेंगे. सपा प्रमुख बोले कि, टमाटर के दाम का विरोध करने पर हमारे साथियों को जेल भेजा जा रहा है. रोजगार के झूठे आंकड़े जनता के सामने प्रस्तुत किए जा रहे हैं.

‘शिक्षिका दोहरे अपराध की दोषी है,उसे दंडित किया जाय’

मुजफ्फरनगर की घटना को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि, वो शिक्षिका समाज पर धब्बा है. अखिलेश ने पूरे देश के शिक्षकों से अपील की कि, उसे दंडित करने के लिए आवाज उठानी चाहिए. बता दें कि मुजफ्फरनगर के एक स्कूल से वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक शिक्षिका एक एक अल्पसंख्यक बच्चे को दूसरे बच्चों से पिटवा रही है. इस पर अखिलेश ने कहा कि शिक्षिका दोहरे अपराध की दोषी है, क्योंकि वह पिटवा भी रही है और दूसरे बच्चों को हिंसक भी बना रही है. अखिलेश ने इस वीडियो को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला और कहा कि, भाजपा सरकार ये वीडियो जी-20 की बैठक में दिखाकर साबित करे कि उसका नफरती एजेंडा किस तरह से सही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

14 minutes ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

33 minutes ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

41 minutes ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

47 minutes ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

1 hour ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

2 hours ago