शफीकुर्रहमान बर्क
UP Politics: न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश में चांद पर चंद्रयान के उतरने की जगह “शिवशक्ति प्वाइंट” को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. इसको लेकर विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है. इस बीच संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क का बयान सामने आया है. उन्होंने भी चंद्रयान-3 के उतरने के स्थान का नाम ‘शिव शक्ति’ रखने पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा, “इसका नामकरण पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर करना चाहिए.”
मीडिया से बात करते हुए डॉक्टर बर्क ने आगे कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चंद्रयान-3 के लैंडर के उतरने के स्थान को ‘शिव शक्ति’ का नाम दिया है. आखिर ये (मोदी) हर चीज का सांप्रदायिकीकरण क्यों करते हैं. शनिवार को संभल में मीडिया से बात करते हुए बर्क ने चंद्रयान से जुड़े सवालो को लेकर जवाब दिए और भाजपा पर निशाना भी साधा.
उन्होंने कहा, “जहां तक ताल्लुक है, इन मसलों पर आप अपनी तौर पर कुछ भी कहने लगें. यह हर चीज का साम्प्रदायिकीकरण (कम्युनलाइज) क्यों करते हैं?” अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अब्दुल कलाम का जिक्र किया और कहा, “यह ईमानदारी से वैज्ञानिक और देश के राष्ट्रपति रहे एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर नामकरण कर सकते थे.” उन्होंने कहा, “अगर नाम ही रखना था तो ईमानदारी से उनका ही नाम रखना चाहिए था ये क्यों हिन्दू मुस्लिम का रंग देते हैं. इनको ये नहीं करना चाहिए.”
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने 23 अगस्त को हर साल ‘‘भारत नेशनल स्पेस डे’’ के तौर पर मनाने की घोषणी की है और चांद पर लैंडर जिस जगह उतरा, उसे शिव-शक्ति पॉइंट और चांद पर चंद्रयान-2 के पद चिन्हों वाले पॉइंट का नाम ‘तिरंगा’ रखने की घोषणा की थी. इसी के बाद से शिव-शक्ति प्वाइंट को लेकर सियासी घमासाम मचा हुआ है.
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…