योगी आदित्यनाथ-अखिलेश यादव-मायावती
UP Politics: 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दल अपना-अपन बिगुल फूंक चुके हैं और सभी मिशन 2024 की तैयारी में जुट गए हैं. वहीं जहां एक ओर राजनीतिक दलों के नेता अपना-अपनी सिक्का जमने की बात कर रहे हैं. न्यूज एजेंसियां इस बात का सर्वे कर रही हैं कि किसकी सरकार बनेगी?. इसी क्रम में एक सर्वे में सामने आया है कि अगर आज चुनाव होता है तो यूपी में 80 सीटों पर क्या होगा. चूंकि सियासत में इस बात को सभी मानते हैं कि केंद्र की सत्ता का रास्ता यूपी से होकर गुजरता है. इसलिए जो पार्टी यूपी में ज्यादा सीटें लाने में सफल होती है उसकी केंद्र में सरकार बनाने की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में सभी राजनीतिक दलों की कोशिश यूपी में अच्छा प्रदर्शन करने की रहती है.
साल 2022 का विधानसभा चुनाव जीतने के बाद से ही भाजपा अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीतने का दावा ठोक रही है. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव 2024 में यूपी में बीजेपी का सफाया करने की बात कर रहे हैं. दूसरी ओर यूपी में विधानसभा चुनाव में कुछ खास न कर पाने वाली कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के बाद काफी उत्साहित दिख रही है. कांग्रेस पार्टी मिशन 2024 के लिए सियासी गणित बनाने में जुट गई है, तो यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती अपनी पार्टी बीएसपी के जरिए पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समुदाय के वोटर्स को साधने की सियासी बिसात बिछा रही हैं.
पढ़े इसे भी- Umesh Pal Murder Case: अतीक अहमद को सड़क के रास्ते गुजरात से लाने की तैयारी, साबरमती जेल पहुंची यूपी पुलिस की टीम
ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि अगले साल 2024 में यूपी में बीजेपी और विपक्ष का प्रदर्शन कैसा रहेगा. सियासी गहमागहमी के बीच न्यूज चैनल एबीपी के सर्वे ने अपने ताजा आंकड़े जारी कर दिए हैं. ताजे आंकड़े जानने से पहले यहां बता दें कि 2019 में बीजेपी ने सपा और बसपा के महागठबंधन के बावजूद यूपी की 80 सीटों में से 64 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि सपा-बसपा महागठबंधन को 15 सीटें मिली थीं. इसमें 10 सीटें बसपा और 5 सीटें सपा के खाते में गई थीं.
न्यूज चैनल एबीपी के सर्वे के मुताबिक, यूपी की 80 सीटों में से बीजेपी गठबंधन को 67 से 73 सीटें, सपा गठबंधन को 3 से 6 सीटें, बसपा को 1-2 सीटें, कांग्रेस को भी 1-2 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, प्रदेश में बीजेपी गठबंधन को 63 फीसदी, सपा गठबंधन को 19 फीसदी, बीएसपी को 11 फीसदी, कांग्रेस को 4 फीसदी और अन्य को 3 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई गई है.
इस सर्वे के अनुसार, यूपी के पूर्वांचल क्षेत्र की 26 लोकसभा सीटों में से बीजेपी गठबंधन को 18-23 सीटें, सपा गठबंधन को 1-3 सीटें, बीएसपी को 0-1 सीटें और कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलने का अनुमान जताया गया है.
अवध की 23 सीटों में से बीजेपी गठबंधन को 18-23 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. वहीं, आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस को एक से दो सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. इसके अलावा, सपा और बसपा को 0-1 सीट ही मिलने की संभावना जताई गई है.
इस सर्वे के मुताबिक, बुंदेलखंड की 4 सीटों में से बीजेपी गठबंधन को 3-4 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, सपा और बसपा को 0-1 सीट मिलने की संभावना है. कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीतती दिखाई दे रही है.
पश्चिमी यूपी की 27 सीटों में से बीजेपी गठबंधन को 18-23 सीटें, सपा गठबंधन को 2-5 सीटें, बसपा को 0-1 सीट मिलने की संभावना जताई गई है. वहीं, यहां कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलने का अनुमान है.
-भारत एक्सप्रेस
Maa Durga weapons to kill Mahishasura: महिषासुर वध के लिए मां दुर्गा को परमेश्वर शिवजी…
Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…
Vaishali Kalibari Durga Puja 2026: शरद ऋतु की दस्तक के बीच देश महक से सराबोर…
लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…
Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…