देश

“भाजपा के बड़े-बडे़ नेता बृजभूषण के आगे जोड़ते हैं हाथ…किसके अंदर हिम्मत है…,” महिला पहलवानों के आरोपों को लेकर जयंत चौधरी ने कसा तंज

UP Politics: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रदेश में राजनीतिक दलों के नेताओं की बयानबाजी जारी है. इसी बीच राष्ट्रीय लोकदल (RLD) जयंत चौधरी ने महिला पहलवानों के आरोपों को लेकर भाजपा सांसद व भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर तंज कसा है और कहा है कि भाजपा के बड़े-बड़े नेता बृजभूषण शरण सिंह के आगे हाथ जोड़ते हैं और नतमस्तक रहते हैं. इसीलिए तो इतना सब होने के बाद फिर किसके अंदर हिम्मत है, जो बृजभूषण शरण से इस्तीफा मांग सके.

बिजनौर में अपने दो दिवसीय दौरे के आखिरी दिन जयंत चौधरी ने पत्रकारों से बात करते हुए महिला पहलवानों के आरोपों को लेकर बात की और कहा कि महिला पहलवानों के साथ हो रही ज्यादती से हर महिला अपने को अपमानित महसूस कर रही है. जयंत ने आगे कहा कि आने वाले समय में यह महिलाएं इसका जवाब जरूर देंगी.

ये भी पढ़ें- Lakhimpur: 45 दिन में 4 चार बाघ और एक तेंदुए की मौत के बाद हटाए गए दुधवा नेशनल पार्क के फील्ड डायरेक्टर, 10 अन्य के खिलाफ भी एक्शन

कांग्रेस को लेकर कही ये बात

जयंत चौधरी ने विपक्षी एकता के सवाल पर कहा कि आज भी देश में कांग्रेस की सबसे बड़ी भूमिका है. इसी के साथ ये भी बताया कि पटना में विपक्षी दलों की एक बैठक 23 जून को होने जा रही है. इस बैठक के बाद देखते हैं क्या निर्णय होगा, लेकिन इसमें कोई दो राय ही नहीं है कि कांग्रेस आज भी देश में बड़ी पार्टी के रूप में अपनी भूमिका रखती है. जयंत चौधरी ने ये भी बताया कि 23 जून को बिहार सीएम नीतीश कुमार की ओर से होने जा रही बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी भी शामिल होने वाले हैं. बता दें कि इस बैठक में अखिलेश यादव के साथ ही जयंत चौधरी भी शामिल होंगे.

सपा से कायम है गठबंधन

यूपी में 2024 के चुनाव को लेकर गठबंधन के सवाल पर अखिलेश लगातार कहते आए हैं कि यहां की सबसे बड़ी पार्टी के नेतृत्व (यानी सपा) में ही विपक्षी गठबंधन बनना चाहिए. इस पर उन्होंने कहा कि इस समय वह अपने संगठन पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं. गांव-गांव संगठन को एक्टिव किया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिल्ली में आज फिर ट्रैफिक जाम का झंझट: 30 जगहों पर रहेगा डायवर्जन; निकलने से पहले देख लें लिस्ट

राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और SFI के प्रदर्शन के कारण रविवार को भी…

5 minutes ago

रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप का बड़ा बयान, हूतियों के खिलाफ जंग में शामिल होगा अमेरिका?

Saudi Arabia airport strike: रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप…

14 minutes ago

Bigg Boss के घर में फीमेल कंटेस्टेंट के साथ की ऐसी हरकत, बीच शो में पुलिस ने आकर किया गिरफ्तार

'बिग बॉस' के इतिहास में एक ऐसा वाकया भी आया था जब शो के बीच…

38 minutes ago

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानिए मां शैलपुत्री से जुड़े आध्यात्मिक व योगिक पहलू

Sharadiya Navratri 2026: मां शैलपुत्री का स्वरूप सिखाता है कि कैसे एंग्जायटी और कॉरपोरेट तनाव…

39 minutes ago