देश

Ayodhya: भीषण गर्मी के बीच रामलला के लिए गर्भगृह में लगाया गया AC, जनवरी में मंदिर में हो सकते हैं विराजमान

सुभाष सिंह

Ayodhya: अयोध्या के मंदिर में रामलला सहित चारों भाइयों को गर्मी से बचाने के लिये AC लगाया गया है. तो इसी के साथ में शीतलता पहुंचाने वाले भोग लगाए जा रहे हैं. साथ ही शीतल जल से स्नान कराया जा रहा है. ये भी खबर सामने आ रही है कि,जनवरी 2024 में रामलला मंदिर में विराजमान हो सकते हैं. इसके लिए प्रधानमंत्री को जनवरी माह की कई तिथियां भेजी गई हैं.

रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास बताते हैं कि रामलला बालक रूप में हैं, उनको भी गर्मी लगती है और इससे बचाने के लिए गर्भगृह में एसी लगवाया गया है. आचार्य सत्येंद्र दास, मुख्य पुजारी रामलला ने आगे बताया कि रामलला को गर्मी से बचाने के लिए एसी लगवा दिया गया है. इसी के साथ किसी प्रकार का कोई भी गर्मी का प्रभाव रामलला पर ना पड़े इसलिए, उनके रहन-सहन और भोग प्रसाद की भी व्यवस्था भी गर्मी के हिसाब से की जा रही है. दही का भी भोग लगता है.

ये भी पढ़ें- Mirzapur: मोदी-योगी को लेकर राजनीतिक बहस में मर्डर, मुस्लिम ड्राइवर ने दूल्हे के चाचा पर चढ़ाई बोलेरो, मौके पर ही मौत

जनवरी में मंदिर में विराजमान हो सकते हैं रामलला

अस्थाई मंदिर में विराजमान रामलला के स्थाई मंदिर में विराजमान होने को लेकर भी एक खबर सामने आ रही है. सूत्रों के मुताबिक जनवरी के तीसरे सप्ताह में भगवान रामलला नए मंदिर में विराजमान हो सकते हैं. सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही है कि प्रधानमंत्री को जनवरी के तीसरे सप्ताह की कई तिथियां निवेदन पत्र के साथ भेजी गई हैं. सात ज्योतिषाचार्य से प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकलवाई तिथियां निकलवाई गई हैं.

7 से 11 दिन तक प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हो सकता है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक 22 जनवरी रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हो सकते हैं. वहीं खबर ये भी सामने आ रही है कि रामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होने का महोत्सव पूरे देश में मनाया जाएगा. इसके लिए ट्रस्ट राम भक्तों से अपील करेगा. देश के हर मठ मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा.

राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से 10 सदस्यीय कमेटी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए बनाई जाएगी. प्रधानमंत्री की ओर से तिथि के बारे में जानकारी मिलने के बाद इस कार्यक्रम की अधिकारिक घोषणा की जाएगी. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम के मुख्य यजमान होंगे.

80 प्रतिशत पूरा हो चुका है काम

जानकारी सामने आ रही है कि रामलला के मंदिर में छत का काम भी लगभग 80% से ज्यादा पूरा हो चुका है. निर्माणाधीन मंदिर को भी फाइनल टच दिया जा रहा है. इसी के साथ जल्द ही दरवाजे और खिड़की लगना शुरू हो जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, आकिब नबी ने मारी एंट्री…! न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान में क्या है खास?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर…

10 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के…

13 minutes ago

दीपोत्सव से पहले स्वच्छ हुई रामनगरी, राम की पैड़ी पर हजारों लोगों ने चलाया सफाई अभियान

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले 10वें दीपोत्सव से पहले नगर…

14 minutes ago

पंजाब चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, पहली उम्मीदवार सूची जारी; धूरी से ही चुनाव लड़ेंगे CM भगवंत मान

आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

27 minutes ago

सरदार पटेल की बेटी नहीं, अपनी अलग पहचान रखने वाली सेनानी थीं मणिबेन पटेल; जानिए उनके संघर्ष और देशसेवा की अनसुनी कहानी

मणिबेन पटेल की कहानी सिर्फ सरदार वल्लभभाई पटेल की बेटी होने तक सीमित नहीं है.…

41 minutes ago