हत्यारोपी विजय यादव और संजीव जीवा (फाइल फोटो)
Gangster Sanjeev Jeeva Murder Case: गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा हत्याकांड मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके मुताबिक संजीव जीवा को गोलियों से छलनी करने वाले विजय यादव ने हत्या के कारणों का खुलासा किया है. विजय यादव ने बताया है कि नेपाल में असलम ने जीवा की सुपारी दी थी. जीवा ने लखनऊ जेल में बंद असलम के भाई आतिफ की दाढ़ी नोंच ली थी. इसी के बाद भाई की बेइज्जती का बदला लेने के लिए असलम ने बीस लाख रुपए में उसे जीवा की सुपारी दी थी.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स को विजय यादव बताया जा रहा है और उसको ऑक्सीजन मास्क लगाया गया है. बता दें कि माफिया संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की 7 जून को लखनऊ कोर्ट परिसर में उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह पेशी के लिए लाया गया था. इस हमले में एक बच्ची समेत दो अन्य लोग भी घायल हो गए थे.
मौके से पुलिस ने कथित हमलावर, जिसकी पहचान विजय यादव (24) के रूप में हुई है, को गिरफ्तार कर लिया था. वह जौनपुर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है. इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं. हाल ही में पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला था, जिसमें वह लखनऊ के कैसरबाग बस अड्डे के सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया था. इसी के बाद जानकारी सामने आई थी, कि पुलिस अब उसके मददगारों तक पहुंचने का रास्ता तलाश रही है ताकि हत्या के पीछे की साजिश की तह तक पहुंचा जा सके. फिलहाल वायरल इस ताजा वीडियो की छानबीन में भी पुलिस जुट गई है.
-भारत एक्सप्रेस
CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…
Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…
रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…
11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…
Aaj Ka Panchang: 11 अक्टूबर 2026, रविवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है.…
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…