वरुण गांधी (फोटो सोशल मीडिया)
UP Politics: अपनी ही पार्टी के खिलाफ कोई न कोई बयानबाजी करके चर्चा में बने रहने वाले पीलीभीत से भाजपा (BJP) के सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) के तेवर फिलहाल नरम दिखाई पड़ रहे हैं. वह अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों के प्रति चिंतित दिखाई दे रहे हैं. जिससे ये बात सामने आ रही है कि 2024 में वह एक बार फिर से पीलीभीत से ही पार्टी का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर विपक्षियों को भी चुप करा दिया है. साथ ही उनके पत्र ने उस चर्चा पर भी विराम लगा दिया है, जिसमें कहा जा रहा था कि वरुण गांधी भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामने वाले हैं.
वरुण गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र की बीसलपुर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित कोयला डिपो को हटाए जाने की मांग रेल मंत्री से रखी है. भाजपा सांसद ने अपने पत्र में लिखा है, “मेरे संसदीय क्षेत्र जनपद पीलीभीत के मोहल्ला हबिबुल्लाह खां, गांधी नगर कॉलोनी बीसलपुर में कॉलोनी के पास ही रेलवे स्टेशन स्थित है. यहां पर कोयला उतारने का कार्य हो रहा है. जिससे की कोयले की धूल हवा में उड़ कर लोगों के घरों में जा रही है. घरों की छत काली होने के साथ ही मोहल्ले के बुजुर्ग व बच्चे अस्थमा जैसी गंभीर का शिकार हो रहे हैं.”
बता दें कि भाजपा सांसद ने लोगों द्वारा इस संबंध में की गई लिखित शिकायत को भी अपने पत्र के साथ रेल मंत्री को भेजा है. इस पत्र में उन्होंने आगे लिखा है, “मेरा आपसे आग्रह है कि उपरोक्त समस्या को गंभीरता पूर्वक देखते हुए कोयले उतार का कार्य बंद करवाने के लिए संबंधित को निदेशित करने का कष्ट करें.”
पढ़ें इसे भी- Umesh Pal Murder Case: पांच लाख के इनामी शूटर गुलाम के घर पर चला बुलडोजर, 25 दिन से है फरार
बीते कई दिनों से कोयला डिपो को हटाए जाने को लेकर धरना प्रदर्शन चल रहा है. इससे पहले वरुण गांधी ऑक्सफोर्ड यूनियन के आमंत्रण को ठुकराने की वजह से चर्चा में आए थे. तब उनसे ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सही रास्ते पर है या नहीं’ विषय पर आयोजित चर्चा में हिस्सा लेने का अनुरोध किया गया था, जिसे बीजेपी सांसद ने ठुकरा दिया था.
-भारत एक्सप्रेस
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिरोजाबाद के भूरी सिंह को एससी-एसटी एक्ट के आरोपों से मुक्त कर…
ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…
योगी सरकार के 10वें दीपोत्सव के लिए रामनगरी अयोध्या पूरी तरह सजने लगी है. 7…
हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…
कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…