देश

Bihar: यूट्यूबर मनीष कश्यप के समर्थकों ने मचाया बवाल, सड़कों पर उतरे, की आगजनी

Youtuber Manish Kashyap: यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी के बाद से ही उसके समर्थकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. सोमवार को गिरफ्तारी के विरोध में मोतिहारी में सैकड़ों की संख्या में नौजवान सड़क पर उतर आए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे. हंगामें के कारण दिल्ली-काठमांडू राजमार्ग एक घंटे तक जाम रहा.

वहीं विरोध कर रहे युवकों का कहना है कि सच दिखाने वाले (मनीष कश्यप) को जेल में बंद करना सही नहीं है, यह प्रदेश में जंगलराज का सबूत है. उनका कहना था कि आज अगर सच बोलने पर मनीष कश्यप को गिरफ्तार किया जा सकता है तो कल उन्हें भी किया जा सकता है.

मनीष कश्यप पर लगा था यह आरोप

आपको बताते चलें कि यूट्यूबर मनीष कश्यप पर आरोप है कि उसने तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के खिलाफ कथित हमले के फर्जी वीडियो शेयर किए हैं. मामले में बीते सप्ताह ही मनीष कश्यप ने सरेंडर किया था. इस दौरान उसका पुलिस की गाड़ी में रोने वाला एक वीडियो भी वायरल हुआ था.

मनीष कश्यप के रोने वाले वीडियो के बाद बढ़ा आक्रोश

इस वीडियो के वायरल होने के बाद उसके आक्रोशित समर्थकों ने भारी संख्या में मोतिहारी में सड़क पर उतर कर मनीष कश्यप जिंदाबाद के नारे लगाए तो सरकार विरोधी नारे भी लगाए. प्रदर्शनकारियों ने मनीष कश्यप को रिहा किए जाने की मांग की है.

22 मार्च तक न्यायिक हिरासत में

बीते रविवार को मनीष कश्यप को न्यायालय में पेश किया गया. मनीष कश्यप को बिहार के पश्चिम चंपारण से गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद आर्थिक अपराध इकाई (EOU) शनिवार को मनीष को पटना ले आई थी. जहां पूछताछ के बाद रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने उसे 22 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें: अतीक अहमद के बेटे के करीब पहुंची यूपी पुलिस, आगरा में ताबड़तोड़ छापेमारी

नाम त्रिपुरारी कुमार तिवारी उपाधि ‘सन ऑफ बिहार‘

मनीष अपने आप को ‘सन ऑफ बिहार’ और असली नाम त्रिपुरारी कुमार तिवारी बताता है. बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में मनीष का जन्म 9 मार्च 1991 को डुमरी महनवा नामक गांव में हुआ था. मनीष ने साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनावों में भी अपनी किस्मत आजमाई थी. उसने बिहार की चनपटिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था. जिसमें नामांकन पत्र में उसने अपना नाम त्रिपुरारी कुमार तिवारी बताया था.

Rohit Rai

Recent Posts

फूल तोड़ते समय फिसला मासूम का पैर, बचाने में पिता की भी गई जान

ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…

4 minutes ago

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

1 hour ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

2 hours ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

3 hours ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

3 hours ago