देश

UP Politics: बीजेपी सांसद वरुण गांधी के एक फैसले ने विपक्ष को दिया झटका, थम गई पार्टी छोड़ने की अटकलें

UP News: यूपी के पीलीभीत से भाजपा (BJP) के सांसद वरुण गांधी द्वारा अपनी ही पार्टी का विरोध करने के बयान किसी से छुपे नहीं हैं, लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा किया है कि विपक्ष खामोश हो गया है और पार्टी छोड़ने की अटकलें भी थम गई हैं.

खबर सामने आ रही है बीते कुछ दिनों से बीजेपी सरकार की नीतियों पर चुप्पी साध कर बैठे वरुण गांधी ने ऑक्सफोर्ड यूनियन (Oxford Union) के आमंत्रण को ठुकरा कर एक नई चर्चा छेड़ दी है. बताया जा र हा है कि ऑक्सफोर्ड यूनियन ने बीजेपी सांसद को आमंत्रण दिया था, जिसमें उनसे ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सही रास्ते पर है या नहीं’ विषय पर आयोजित चर्चा में हिस्सा लेने का अनुरोध किया गया था. लेकिन वरुण गांधी ने कहा है कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर घरेलू चुनौतियों को उठाने की कोई योग्यता या समग्रता नजर नहीं आती और इस तरह का कदम एक ‘अपमानजनक कार्य’ होगा. इसके साथ ही वरुण गांधी ने आमंत्रण ठुकराते हुए कहा है कि ऑक्सफोर्ड यूनियन चाहती थी कि वह इस प्रस्ताव के खिलाफ बोलें कि “यह सदन मोदी के भारत को सही रास्ते पर मानता है.”

ये भी पढ़ें: Electricity strike in UP: बिजली कर्मियों की हड़ताल के पक्ष में उतरे जल निगम के कर्मचारी, सरकार को दी चेतावनी, यूपी परिवहन निगम डरा, हड़ताल पर लगाई रोक

बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि, “मैंने ऑक्सफोर्ड यूनियन में एक बहस के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया है. भारत की राजनीति नियमित रूप से हमें अपनी नीतियों में सुधार के लिए समालोचना करने और रचनात्मक सुझाव देने का स्थान प्रदान करती है. भारत की पसंद और चुनौतियों को अंतरराष्ट्रीय जांच के अधीन करना, मेरे लिए एक अपमानजनक कार्य है.”

बता दें कि जहां एक ओर इस फैसले के बाद विपक्ष भाजपा के सामने पस्त दिखाई दे रहा है तो वहीं वरुण गांधी ने अपनी पार्टी के पक्ष में फैसला करके विपक्षियों को ये संदेश दे दिया है कि वह भाजपा के ही थे और यहीं पर रहेंगे.

मालूम हो कि हाल ही में राजनीतिक गलियारों में ये हवा तेजी से उड़ी थी कि वरुण भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं और बहन प्रियंका गांधी इसके लिए उनको मना रही हैं. इसके साथ ही ये भी जानकारी सामने आई थी कि अब भाई-भाई (राहुल-वरुण) साथ-साथ दिखेंगे, लेकिन वरुण ने अपने एक फैसले से अपनी मंशा जाहिर कर दी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

8 minutes ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

12 minutes ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

20 minutes ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

25 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 सितंबर को जालंधर में भाजपा की नशा-विरोधी रैली को संबोधित करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को पंजाब के जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)…

31 minutes ago

खेती से हुनर तक: जयंत चौधरी का ‘स्किल-बेस्ड’ मॉडल कैसे संवारेगा यूपी के गन्ना किसानों की किस्मत?

उत्तर प्रदेश की गन्ना खेती अब केवल पैदावार तक सीमित नहीं है. जयंत चौधरी के…

38 minutes ago