देश

UP Politics: “देश के भावी प्रधानमंत्री अखिलेश यादव…” सपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में सपा प्रमुख को लेकर बड़ा दावा, कार्यकर्ता अनोखी तरह से दे रहे हैं जन्मदिन की बधाई

UP Politics: समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर उनके पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़ा दावा करते हुए उनको देश का भावी प्रधानमंत्री बता डाला है. इस सम्बंध में लखनऊ सपा कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है, जिसमें लिखा है, “देश भावी प्रधानमंत्री अखिलेश यादव” को जन्म दिन की हार्दिक बधाई. यह पोस्टर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और कार्यकर्ता उनको जन्मदिन की अनोखे तरह से बधाई दे रहे हैं और सपा प्रमुख का ध्यान अपनी ओर खींचने में जुटे हैं.

बता दें कि अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर उनके कार्यकर्ता उनको भारत का भावी प्रधानमंत्री बताकर जन्म दिन की बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं. साथ ही उनके अच्छे भविष्य व बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं. वहीं, सपा कार्यालय के बाहर लगा एक पोस्टर चर्चा का विषय बना हुए है, क्योंकि इसमें अखिलेश को भावी प्रधानमंत्री बताया गया है. पोस्टर में सपा प्रवक्ता फखरुल हसन की तरफ से अखिलेश यादव को बधाई देते हुए लिखा गया है कि, “देश के भावी प्रधानमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई.” ये पोस्टर चर्चा में आ गया है और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. बता दें कि अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लगाई गई पोस्टर व होर्डिंग में अखिलेश यादव को बधाई और शुभकामनाएं दी गई हैं. पोस्टर के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने अखिलेश के प्रति अपनी भावनाओं का प्रदर्शन किया है और इसी के साथ उनको भावी प्रधानमंत्री बताया गया है.

ये भी पढ़ें- UP News: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 67 तहसीलदार किए गए प्रमोट, उपजिलाधिकारी की मिली नई जिम्मेदारी

अखिलेश यादव को सीएम योगी ने भी दी बधाई

अखिलेश यादवे के जन्म दिन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बधाई दी है और कहा है कि, “समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई! प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना है.” इसी के साथ बसपा प्रमुख मायावती ने भी अखिलेश को बधाई दी है और कहा है, “समाजवादी पार्टी के प्रमुख व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आज उनके जन्मदिन पर उन्हें व उनके परिवार वालों को हार्दिक बधाई तथा उनकी अच्छी सेहत के साथ लम्बी उम्र की शुभकामनायें.”

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

14 minutes ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

18 minutes ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

26 minutes ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

44 minutes ago

CEC और EC की कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; आरजेडी सांसद मनोज झा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…

47 minutes ago

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

54 minutes ago