देश

दुखद खबर: यूपी पुलिस के दारोगा की सड़क हादसे में मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

उत्तर प्रदेश के कानपुर में तैनात दारोगा पंकज कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई. दारोगा पंकज कुमार की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया. पंकज कुमार का एक्सीडेंट प्रयागराज के पास हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस विभाग के आला अधिकारी पहुंच गए. आनन-फानन में दारोगा पंकज कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पंकज कुमार पनकी रोड स्थित चौकी पर तैनात रह चुके हैं.

झांसी में बाइक सवार दो पुलिस कर्मियों की हादसे में मौत

दूसरी तरफ झांसी जिले से पुलिस महकमे के लिए आज दुखद खबर आई. जिसमेंआवारा मवेशी से टकराने के बाद बाइक सवार दो सिपाही घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहा उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सिपाहियों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था. दुर्घटना के वक्त उनके सिर पर चोट लगने के कारण ही उनकी मौत हो गई है. ऐसे में सभी पुलिसकर्मी अपनी दुख व्यक्त करते हुए यही कह रहे हैं कि अगर हेलमेट पहना होता तो शायद उनकी जान बच सकती थी.

यह भी पढ़ें- Jhansi: रात में आवारा मवेशी से टकराने पर बाइक सवार दो सिपाहियों की मौत, पुलिस महकमे में छाया मातम

आवारा मवेशी से टकराई थी सिपाहियों की बाइक

दरअसल, बुधवार की रात्रि टीकमगढ रोड पर ड्यूटी कर रहे मऊरानीपुर कोतवाली में तैनात दो सिपाहियों की मोटरसाइकिल दुर्घटना की शिकार हो गई थी. बताया जा रहा है कि, बुधवार की रात करीब 10 बजे टीकमगढ रोड स्थित दीपक मेमोरियल स्कूल के पास से ड्यूटी कर मोटरसाइकिल से लौट रहे कोतवाली मऊरानीपुर में तैनात सिपाही धर्मेन्द्र कुमार व अमरपाल सिंह सड़क पर बैठे अन्ना जानवरों को नहीं देख पाए थे और उनसे बुरी तरह से टकरा गए थे. इसके बाद दोनों को लोगों ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा था. हालत गंभीर होने पर दोनों को मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दिया गया था. जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गयी थी. बताया जा रहा है कि दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था और सिर पर चोट लगने के कारण खून बहुत बह गया था. इसी कारण उनको इलाज के दौरान नहीं बचाया जा सका. इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस के बीच शोक का माहौल है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

PAK की मौजूदगी में हूतियों ने मार डाले 53 यमनी सैनिक, सऊदी में क्या कर रही मुनीर की फौज?

यमन के शबवा इलाके में हूती विद्रोहियों के हमले में सऊदी समर्थित सरकारी सेना के…

6 minutes ago

रावण मरा नहीं… भारत के 34 गांवों में बसा! जानिए लंकेश के नाम दर्ज इन गांवों का अनोखा सच

Ajab Gajab News: दशहरे पर देश भर में रावण दहन होता है, लेकिन क्या आप…

15 minutes ago

100 साल बेमिसाल! आरएसएस के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी. उन्होंने…

29 minutes ago

पुलिस की सख्त नाकाबंदी में पकड़ा गया अवैध शराब का खेल, 1.16 लाख का माल जब्त

गढ़चिरोली पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में नाकाबंदी के दौरान मोटर साइकिल के पेट्रोल टैंक में…

29 minutes ago

शिवा मर्डर केस में नया मोड़! धमकाते हुए श्रद्धा दुबे का ऑडियो वायरल

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…

1 hour ago

नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा RSS…! विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा ऐलान

नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…

1 hour ago