देश

UP Politics: “प्रधानमंत्री पद के दावेदार तेजी से बढ़ रहे हैं” I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशाना, विपक्ष की ली चुटकी

UP Politics: लोकसभा चुनाव-2024 से पहले सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा के खिलाफ एकजुट हुए विपक्ष के गठबंधन I.N.D.I.A. को लेकर चर्चा तेज है, भाजपा की ओर से इस गठबंधन पर लगातार हमला बोला जा रहा है तो वहीं ताजा निशाना डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में होने जा रही INDIA गठबंधन बैठक को लेकर साधा है और कहा कि. “भले ही इन लोगों को लोकसभा में सीटें बढ़ें या न बढ़ पाएं लेकिन यहां पर प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं.” इसी के साथ डिप्टी सीएम ने विपक्ष की चुटकी लेते हुए कहा है कि, “हो सकता है जल्द ही इन लोगों के बीच में एक दूसरे में लंगड़ीमार का खेल शुरू हो जाएगा.”

आज से इंडिया गठबंधन की है दो दिवसीय बैठक

बता दें कि महाराष्ट्र में आज से विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) की दो दिवसीय बैठक शुरू हो रही है. जहां एक ओर विपक्षी दलों का कहना है कि, इंडिया गठबंधन से भाजपा डरी हुई है तो वहीं भाजपा के नेताओं का कहना है कि, ये इंडिया नहीं घमंडिया गठबंधन है और लगातार बीजेपी इसको लेकर निशाना साध रही है तो वहीं इंडिया के घटक दलों के नेताओं की दो दिवसीय बैठक आज से शुरू हो रही है. इस बैठक में कई अहम बिंदुओं पर चर्चा होने की बात सामने आ रही है. मसलन गठबंधन के पदाधिकारियों, समन्वय समिति, साझा न्यूनतम कार्यक्रम और आगे की रणनीति के साथ ही लोकसभा चुनाव को लेकर क्या करना होगा आदि पर बैठक में चर्चा होगी और 2024 में एनडीए के विजय रथ को रोकने की योजना बनाएंगे. मिली जानकारी के मुताबिक, ये बैठक मुंबई के फाइव स्टार होटल में 31 अगस्त और एक सितंबर को होगी.

ये भी पढ़ें- LPG सिलेंडर के दामों मे कटौती के बाद मोदी सरकार दे सकती है बड़ी सौगात, पेट्रोल-डीजल के दामों में मिल सकती है बड़ी राहत

28 दल ले रहे हैं हिस्सा

इस बैठक में कुल 28 दल हिस्सा ले रहे हैं. यानी जो बेंगलुरु में पिछली बैठक हुई थी, उसके मुकाबले दो अधिक होंगे. जहां उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल और कांग्रेस इस गठबंधन का पहले से ही हिस्सा है. तो वहीं इंडिया गठबंधन बसपा को भी जोड़ने की चाह रखता है लेकिन मायावती ने इंडिया गठबंधन की इस चाह पर ये कहकर पानी फेर दिया है कि, वह अकेले ही चुनावी मैदान में उतरेंगी और किसी के साथ भी गठबंधन नहीं करेंगी. हालांकि अब राजनीतिक पंडित ये गुणा-भाग लगा रहे हैं कि बसपा के किसी के साथ भी गठबंधन करने में किसका नुकसान होगा और किसका फायदा?

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago