खेल

India vs Australia T20 WC Semifinal: सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने दिया 173 रनों का टारगेट, भारत को दिखाना होगा दम

India vs Australia T20 WC Semifinal: आईसीसी टी20 महिला वर्ल्ड कप 2023 में आज (गुरुवार) महामुकाबले का दिन है. भारतीय टीम और डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में आज आमने-सामने हैं. केपटाउन में खेले जा रहे इस मुकाबले में आस्ट्रेलियाई महिला टीम की कप्तान मेग लैनिंग ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और 4 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए. भारत की तरफ से शिखा पांडे ने 2 विकेट झटके जबकि राधा यादव और दीप्ति ने एक-एक विकेट झटके.

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से हीली और मूनी ने तेजतर्रार शुरुआत की और पहले विकेट की साझेदारी में 52 रन जोड़े. इसी स्कोर पर हीली के रूप में ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका लगा जब राधा यादव की गेंद पर स्टंप्ड हो गईं. हालांकि, बेथ मूनी ने आक्रामक रवैया अपनाए रखा और 54 रनों की पारी खेली. मूनी को शिखा पांडे ने पवेलियन की राह दिखाई. जबकि ऐश गार्डनर (31) को दीप्ति शर्मा ने पवेलियन भेजा. हालांकि, आखिरी ओवरों में टीम इंडिया ने शानदार वापसी की. टीम ने 4 बॉल में ऑस्ट्रेलिया को दो झटके दिए. दीप्ति के बाद अगले ओवर में शिखा पांडे ने ग्रेस हैरिस को पवेलियन भेजा.

ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 172 रन

वहीं आखिरी ओवर में 18 रन बटोरकर ऑस्ट्रेलिया ने अपने स्कोर को 4 विकेट के नुकसान पर 172 रन तक पहुंचा दिया. लैगिंग ने आखिरी ओवर में रेणुका सिंह को 2 छक्के जड़े. अब भारतीय टीम को इस मुकाबले को अपने नाम करके वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाने लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम के 173 रनों के लक्ष्य को पार करना होगा.

ये भी पढ़ें: Shoab Akhtar: शोएब अख्तर का बड़ा खुलासा, 18 साल पहले इस बॉलीवुड फिल्म के लिए मिला था लीड रोल का ऑफर

भारतीय टीम ने किए दो बदलाव

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर इस मैच में खेल रही हैं और उनके टीम को इस मैच में काफी उम्मीदें हैं. जबकि अंतिम एकादश में पूजा वस्त्राकर की जगह स्नेह राणा और राजेश्वरी गायकवाड़ की जगह राधा यादव को शामिल किया गया. आस्ट्रेलिया ने अंतिम एकादश में दो बदलाव किये हैं. आस्ट्रेलिया ने जेस जोनासेन और एलिसा हीली को अलाना किंग और अनाबेल सदरलैंड की जगह शामिल किया है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

दिल्ली में वाहन चोरी, रांची में ठिकाना! कांके में रेड के दौरान 2 थार और 4 बाइक बरामद

रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…

5 minutes ago

काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई: ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में वायुसेना के करतबों ने किया मंत्रमुग्ध

वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…

13 minutes ago

‘थूककर चाटने वाला…’ Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह के पास लौटेंगे पवन सिंह! पत्नी ज्योति ने कसा तंज

पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…

33 minutes ago

Gold-Silver Price: सोने-चांदी का भाव फिर से हुआ धड़ाम! खरीदने से पहले जान लें आज कितना है भाव?

कमजोर वैश्विक संकेतों और मुनाफा वसूली के चलते आज सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट…

37 minutes ago

FD पूरी हो गई लेकिन नहीं निकाला पैसा? जानिए 10 साल पुराने डिपॉजिट पर कितना मिलता है ब्याज

FD Maturity Rules: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) मैच्योर होने के बाद अगर आप लंबे समय तक…

39 minutes ago