देश

UP Politics:”ओपी राजभर को जल्दी मंत्री बना दो नहीं तो हमारी तरफ आ जाएंगे”, सपा नेता शिवपाल सिंह ने सुभासपा प्रमुख की ली चुटकी

UP Politics: यूपी की सियासत में इन दिनों सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर जमकर टारगेट किए जा रहे हैं. खासतौर से घोसी का उपचुनाव जीतने के बाद सपा ओपी राजभर पर किसी न किसी मामले को लेकर जमकर हमला बोल रही है. दरअसल चुनाव से पहले भाजपा ने राजभर को घोसी चुनाव जीताने का टास्क दिया था, लेकिन इस चुनाव को भाजपा प्रत्याशी हार गए हैं तो अब सवाल ये उठ रहा है कि राजभर योगी सरकार में मंत्री बनेंगे या नहीं. इसी को लेकर बहस छिड़ी हुई है. इसी बीच शिवपाल ने चुटकी ली है और कहा है कि, “हमने मुख्यमंत्री से कहा है कि जल्दी से राजभर को मंत्री बना दो नहीं तो वह फिर से हमारी तरफ आ जाएंगे…”

राजभर और संजय हैं सपा के स्टार प्रचारक

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सपा नेता शिवपाल सिंह ने कहा कि, ‘उनके (ओमप्रकाश राजभर) बारे में पूरे प्रदेश के लोगों को पता है. ओमप्रकाश राजभर और संजय निषाद तो एक तरह से समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक हैं. वे जब स्टार प्रचारक बनकर आए तो समाजवादी पार्टी को और वोट मिला. उनके बारे में हमने विधानसभा में मुख्यमंत्री से सिफारिश की थी कि उन्हें जल्दी मंत्री बना दो नहीं तो वे हमारी तरफ आ जाएंगे. उनका(ओमप्रकाश राजभर) कोई ठिकाना नहीं है.’

ये भी पढ़ें- घोसी की हार ओम प्रकाश राजभर को ज्यादा क्यों चुभेगी?

राजभर ने क्या कहा था वह मंत्री जरूर बनेंगे

बता दें कि ओम प्रकाश राजभर ने रविवार को दावा किया था कि हारने के बावजूद भी दारा सिंह चौहान के साथ ही उनको भी योगी सरकार में मंत्री जरूर बनाया जाएगा. इसी के बाद से विपक्षी दल खासतौर से सपा के लगतार निशाने पर राजभर हैं. मालूम हो कि घोसी उपचुनाव से कुछ दिन पहले ही ओपी राजभर सपा का साथ छोड़ कर भाजपा गठबंधन में शामिल हुए हैं और कहा जा रहा है कि वह मंत्री बनने की आस लेकर ही भाजपा में लौटे हैं. हालांकि उनको भाजपा ने घोसी उपचुनाव जिताने की जिम्मेदारी दी थी और इसी के बाद उनका मंत्री बनने को लेकर फैसला किया जाना था, चूंकि अब भाजपा घोसी चुनाव हार गई है तो ऐसे में राजभर और दारा सिंह चौहान के मंत्री बनने की बात पर तलवार लटकी नजर आ रही है. यहां ये भी बता दें कि दारा सिंह भी मंत्री बनने की आस में ही भाजपा में सपा का साथ छोड़कर फिर से लौटे हैं. तो वहीं सपा का कहना है कि जनता ने उनके दर बदलने को लेकर ही घोसी में सजा दी है.

 

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

58 seconds ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

18 minutes ago

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

48 minutes ago

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

2 hours ago