दशहरे पर क्यों पूजते हैं शमी का पेड़? जानें इसका ‘सोने’ से खास कनेक्शन
कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायक गिरजा शंकर शर्मा (फोटो ट्विटर)
MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में ज्यादा समय नहीं बचा है. ऐसे में कांग्रेस पार्टी अपनी रणनीतियों के साथ अपना कुनबा बढ़ाने पर ध्यान दे रही है. बीजेपी से अब एक और पूर्व विधायक ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है. पूर्व विधायक गिरजा शंकर शर्मा बीजेपी के बड़े नेता हैं और वो नर्मदापुरम जिले से 2 बार के विधायक भी रहे. गिरजा शंकर ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस ज्वाइन की. भोपाल में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की उपस्थिति में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण ली. इससे पहले भी एक विधायक और एक पूर्व विधायक समेत 10 बीजेपी के नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा था. ऐसे में कांग्रेस का कुनबा बढ़ने के साथ ही बीजेपी की टेंशन बढ़ती जा रही है.
गिरिजा शंकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और मौजूदा समय में बीजेपी विधायक सीतासरण शर्मा के भाई है. इसलिए उन्होंने पहले से ही नर्मदापुरम से चुनाव लड़ने पर साफ कर दिया है कि अगर उनके भाई को यहां टिकट मिला तो वो न ही वहां से चुनाव लड़ेंगे और न ही प्रचार करेंगे.
कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद गिरिजा शंकर ने कहा कि बीजेपी में दरी बिछाने वाले नहीं होते थे, तब से आज तक सालों बीजेपी के लिए काम किया, लेकिन आज बीजेपी में दुर्व्यवस्था पनप रही है. जनता की भावनाओं पर चोट पहुंचाई जा रही है. बीजेपी में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है. उन्होंने वहां अब किसी की सुनवाई नहीं होती है. वहां सिर्फ जी हजूरी वालों की जरुरत है. सम्मान देने वाले नेताओं को अपमान हो रहा है और चापलूसों को तबज्जों दी जा रही है. जनविरोधी नीतियों से प्रदेश की जनता त्रस्त है.
यह भी पढ़ें- उदयनिधि के बाद प्रकाश राज के बिगड़े बोल, कहा- सनातम धर्म को मिटाया जाए, हिंदी-हिंदू पर पहले भी उगल चुके हैं जहर
गिरिजा शंकर शर्मा ने आठ दिन पहले बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था, तब से ही उनके कांग्रेस में शामिल होने का अटकलें चल रही थी. उनके अलावा टीकमगढ़ से भक्ति तिवारी ने भी बीजेपी छोड़ कांग्रेस ज्वाइन कर ली है. वहीं इस मौके पर कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ ने कहा कि दोनों नेता बीजेपी की जनविरोधी नीतियों, बीजेपी राज में प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार और हर वर्ग पर हो रहे अत्याचारों से त्रस्त होकर जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ने कांग्रेस में शामिल हुए हैं.
Elon Musk SpaceX Share Giveaway: एलन मस्क अमेरिका के 7.2 करोड़ बच्चों को स्पेसएक्स का…
IRCTC Railway Room Booking: वेस्टर्न की जगह इंडियन टॉयलेट मिलने पर 72 वर्षीय बुजुर्ग ने…
Dearness Allowance Update: दिवाली से पहले केरल सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, डीए…
आंध्र प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान कथित हिंसा और नामांकन दाखिल करने…
हिमाचल प्रदेश के मैकलोडगंज की पहाड़ी सड़कों पर प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स के पैकेट और…
रांची के जैप-1 परिसर में 146 साल पुरानी परंपरा निभाते हुए महानवमी पर कन्या पूजन…