एसटी हसन- फाइल फोटो (ANI)
UP Politics: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है. जहां एक ओर राजनीतिक दल कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे हैं तो दूसरी ओर बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) भी अपना काम करने में जुटे हैं. इसी बीच समाजवादी पार्टी के सांसद डॉक्टर एसटी हसन (ST Hasan) ने निर्वाचन अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने बीएलओ पर समुदाय विशेष के नाम वोटर लिस्ट से हटाने का गंभीर आरोप लगाते कलेक्टर से जांच की मांग की है.
बता दें कि भले ही अभी लोकसभा चुनाव-2024 के लिए करीब पांच महीने से अधिक का समय बचा है, लेकिन सियासी पारा अभी से चढ़ता हुआ नजर आ रहा है. राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी जारी है. तो दूसरी ओर वोटर लिस्ट पर ही सपा के वरिष्ठ नेता ने सवाल खड़े कर दिए हैं. मालूम हो कि, लोक सभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग द्वारा तैयारियां की जा रही है, जिसके अंतर्गत चुनाव आयोग के विशेष निर्देश पर वोटर लिस्ट की जांच पड़ताल की जा रही है और नए वोटरों को बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है. इसी बीच मुरादाबाद से सपा सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने कहा है कि, चुनाव आयोग द्वारा वोटर लिस्ट का पुनरीक्षण किया जा रहा है, जो लोग 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष के होने जा रहे हैं उनका मतदाता पहचान पत्र बनाया जा रहा है.
ये भी पढ़ें- Madhya Pradesh: “आलाकमान से मांगने की जगह मरना पसंद करूंगा”, दिल्ली भेजे जाने के सवाल पर शिवराज सिंह का बड़ा बयान
इसी के साथ उन्होंने आगे कहा है कि, उनके संज्ञान में आया है कि हमारी तहसील मुरादाबाद में जहां कंप्यूटर लगे वहां पर एक खास पार्टी के लोग जाते है और जो लोग 80 साल के हो या कोई महिला 40 साल की हो उनका नाम डिलीट कराते हैं, जबकि उनके नाम इलेक्शन कमीशन के पोर्टल पर चढ़े हुए हैं, लेकिन फिर भी उनके नाम कटवाए जा रहे हैं.
एसटी हसन ने दावा करते हुए कहा है कि, यह कहा जा रहा है कि किसी के फोटो सही नहीं है इस वजह से वोट काटे जा रहे हैं, लेकिन फोटो भी सही है उस के बाद भी यह काम जारी है. इसी के साथ बीएलओ को लेकर कहा कि, वहीं बीएलओ की रिपोर्ट के बिना ही वोट काट दिए जाते हैं. यह भी संज्ञान में आया है कि पर्टिकुलर समुदाय के वोटरों के नामों को डिलीट करने के लिए बीएलओ ने लिखा है. इन आरोपों को लगाते हुए उन्होंने बीएलओ की जांच की मांग की है. इसी के साथ कहा है कि, इस मामले को मैं डीएम के संज्ञान में लाकर जानकारी करूंगा और डीएम को इसके बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी. एसटी हसन ने आगे कहा कि, जो इस तरह की बेईमानी हो रही हैं मुझे उम्मीद है डीएम इस को सही कराएंगे और जरूरत पड़ने पर चुनाव आयोग को भी अवगत कराया जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…
Sonu Nigam Bhojpuri Chhath Song: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन…
Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…
Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…
JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…
PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…