देश

Rajasthan CM: भजनलाल अपने जन्मदिन पर लेंगे CM पद की शपथ, BJP ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, जानें शपथग्रहण की तारीख

Bhajan Lal Sharma New CM: भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे. उनके साथ दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा उप मुख्यमंत्री होंगे. आज भारतीय जनता पार्टी की विधायक दल की बैठक में इन नामों का ऐलान कर दिया गया. भाजपा नेतृत्व ने कहा कि देवनानी राजस्थान विधानसभा के स्पीकर होंगे.

बता दें कि भजनलाल शर्मा जयपुर की सांगानेर सीट से विधायक हैं. वहीं, दीया कुमारी जयपुर की विद्याधर नगर सीट से जीती हैं तो प्रेमचंद बैरवा जयपुर जिले की दूदू सीट से विधायक हैं. अब इनकी सरकार का शपथग्रहण समारोह होगा. शपथग्रहण की तारीख सामने आ चुकी है. भाजपा नेतृत्व के मुताबिक, 15 दिसंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है. 15 दिसंबर को ही भजनलाल शर्मा का जन्मदिन भी है.

दिल्ली में लिखी गई भजनलाल को CM बनाने की स्क्रिप्ट

सियासत के जानकारों का कहना है कि भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाए जाने के फैसले की रूपरेखा दिल्ली में तैयार हुई थी. बताया जाता है कि पर्यवेक्षकों तक को बंद लिफाफा दिया गया था, जिसे विधायक दल की बैठक में ही खोला गया. पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने जयपुर आकर वसुंधरा राजे और भाजा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी से चर्चा की थी. और, फिर विधायक दल की बैठक में वसुंधरा से ही भजनलाल के नाम का प्रस्ताव रखवाया. बैठक शुरू होते ही राजनाथ ने एक पर्ची वसुंधरा को दी, जिसमें नए मुख्यमंत्री का नाम था. वसुंधरा ने ही नए मुख्यमंत्री का नाम पढ़ा. इससे पहले मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी ऐसा पैटर्न अपनाया गया था. वहां शिवराज ने मोहन यादव का प्रस्ताव रखा था.

यह भी पढ़िए: 23 घंटे पहले मोहन यादव को दी मध्य प्रदेश का CM बनने की बधाई, 24वें घंटे में खुद बन गए राजस्थान के मुख्यमंत्री

दीया कुमारी-प्रेमचंद बैरवा डिप्टी CM, देवनानी स्पीकर

आज विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होने के बाद दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा का नाम उप मुख्यमंत्री के रूप में उजागर कर दिया गया. भाजपा के शीर्ष नेता ने कहा- “दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा उप मुख्यमंत्री होंगे.” वहीं, अजमेर उत्तर से विधायक वासुदेव देवनानी विधानसभा स्पीकर होंगे.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

क्या गुल खिला रहे हैं बृजभूषण?…’ सपा अध्यक्ष श्यामलाल पाल के मुंह से सब निकला

Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद चुनाव के…

31 minutes ago

शराब के लिए मांगे पैसे, मना करने पर औरैया के कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या…

35 minutes ago

ईरानी मिसाइल देख कांप उठे ट्रंप! उड़ते अमेरिकी फाइटर जेट्स पर दागी सैयद-3 जैसी खतरनाक मिसाइल?

Iran US War: ईरान ने ये मिसाइल हमला केश्म द्वीप (Qeshm Island) से किया. जिसे…

37 minutes ago

‘मुझे फुटबॉल की तरह फेंका’… दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान बोले सौरभ भारद्वाज, पुलिस पर महिला से बदसलूकी का आरोप

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आप और…

1 hour ago

‘दिवालिया मामले से लगातार मौतों तक..’, क्या है नोएडा के सुपरनोवा का इतिहास?

Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…

2 hours ago