देश

UP Politics: “औरत के शरीर को हमेशा सुंदर रखता है गधे के दूध का साबुन…क्लियोपैट्रा तो नहाती थी…” BJP सांसद मेनका गांधी का अजीबो-गरीब बयान

UP Politics: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) सांसद मेनका गांधी का एक अजीबो-गरीब बयान सामने आया है. उन्होंने बयान देते हुए गधे के दूध से बने साबुन के बारे में बताया और दावा किया कि गधे के दूध से बना साबुन औरत के शरीर को हमेशा सुंदर रखता है. इसी के साथ उन्होंने लोगों को गधे से दूध का साबुन बनाने की सलाह भी दी और गधा पालने को भी कहा. हालांकि वह हमेशा ही अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं, लेकिन इस बार जो बयान उन्होंने दिया है, उसे सुनने के बाद लोग आश्चर्य में पड़ गए हैं.

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सुल्तानपुर से सांसद मेनका गांधी (Maneka Gandhi) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह चौपाल को संबोधित कर रही हैं. इसी दौरान उन्होंने गधे के दूध से बने साबुन का जिक्र करते हुए कहा कि, “गधे के दूध से बना साबुन औरत के शरीर को हमेशा सुंदर रखता है. एक बहुत मशहूर विदेशी रानी होती थी, ‘क्लियोपैट्रा’ वो गधे के दूध में नहाती थी.”

बता दें कि मेनका गांधी का यह वायरल वीडियो सुल्तानपुर के बल्दीराय में आयोजित एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है. इसमें मेनका गांधी लोगों से कह रही हैं कि लद्दाख में एक समूह है. उन्होंने जब देखा गधे बहुत कम हो रहे हैं. इसके बाद उन्होंने लोगों से सवाल पूछते हुए कहा कि, आखिर कितने दिन हो गए आप लोगों को गधे देखे हुए. कम हो गए हैं या खत्म हो गए हैं. धोबी का काम भी खत्म हो गया है गधों से, लेकिन लद्दाख में उन्होंने गधों से दूध निकालना शुरू किया और गधे के दूध से साबुन बनाया और गधे के दूध को माना जाता है कि गधे के दूध का साबुन औरत के शरीर को हमेशा सुंदर रखता है. आप लोग भी इस तरह का सामान बनाओ. उन्होंने इस मौके पर लोगों को बताया कि, “दिल्ली में गधे के दूध का साबुन 500 रुपए में बिकता है.”

ये भी पढ़ें-भारत एक्सप्रेस के विजन सत्य, साहस और समर्पण की एक और उड़ान, ‘लखनऊ’ ब्यूरो ऑफिस का उद्घाटन, अब यूपी खबरों को भी मिलेगी नई धार

गोबर से बने कंडे से करें अंतिम संस्कार

इस मौके पर सांसद मेनका गांधी ने कम होते पेड़ों को लेकर चिंता जाहिर की और कहा कि, “पेड़ गायब हो रहे हैं. लकड़ी इतनी महंगी हो गई है कि आदमी के मरते वक्त भी अपने पूरे परिवार को कंगाल करता है. बात सही है कि नहीं सही है?, 15-20 हजार लकड़ी के लिए लगता है. इससे अच्छा है कि हम गोबर के लंबे कंडे बनाए, उसमें खुशबूदार सामग्री लगा दें. एक आदेश हो कि जो भी मरेगा उसका अंतिम संस्कार केवल गोबर के कंडे के साथ होगा. इसमें 1500 से 2000 के रस्म रिवाज हो जाएंगे. आप लोग कंडे बेचोगे तो लाखों-लाखों बिक जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

38 seconds ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

2 minutes ago

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

14 minutes ago

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

31 minutes ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

35 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

41 minutes ago