देश

Viral Video: दो लड़कियों के बीच बैठ बाइक राइडर ने किया खतरनाक स्टंट, वीडियो देख सभी हैरान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mumbai Video: इंटरनेट पर बीते दिनों एक लड़के का दो लड़कियों के साथ बाइक पर स्टंट करने वीडियो सामने आया. जो कि सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुआ था. वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी एक हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ एंटॉप हिल और वडाला टीटी पुलिस स्टेशनों में मामले दर्ज हैं. “हाल ही में, दो लड़कियों के साथ अपनी बाइक पर खतरनाक स्टंट करते हुए आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. यह घटना शहर के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) इलाके में हुई. वीडियो सामने आने के बाद मामला दर्ज किया गया था. उसके खिलाफ और उसे पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया था,”

पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के बाद आरोपी को रविवार को दबोच लिया गया. आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है.

वीडियो में है क्या ?

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक लड़का बाइक पर दो लड़कियों को बैठा स्टंट कर रहा है. जिसमें एक लड़की बाइक पर आगे बैठी हुई है तो वहीं दूसरी लड़की पीछे बैठ हुई है. लड़का बाइक पर दो लड़कियों को बैठा कर व्हीली करता हुआ नजर आ रहा है. इसके अलावा पुलिस के अनुसार एक बाइक पर तीन लोग सवार होने के साथ ही तीनों में से किसी एक ने भी हेलमेट नहीं पहना था. ये यातायात नियमों को ताक पर रख स्टंट कर रहे थे.

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सामाजिक सेवाओं के लिए काम करने वाले एक संगठन (NGO) ‘पोथोल वॉरियर्स’ ने ट्विटर हैंडर पर नाराजगी जाहिर की थी. जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लिया और मामला की जांच शुरू की थी.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

मां दुर्गा के 10 प्रचंड अस्त्र: महिषासुर वध के लिए किस देवता ने उन्‍हें क्या दिया? जानें

Maa Durga weapons to kill Mahishasura: महिषासुर वध के लिए मां दुर्गा को परमेश्‍वर शिवजी…

2 minutes ago

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

33 minutes ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

41 minutes ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

45 minutes ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

46 minutes ago