देश

UP MLC By- Election 2023: यूपी में एमएलसी उपचुनाव के लिए जारी है वोटिंग, सीएम योगी ने किया मतदान

UP MLC By- Election 2023: प्रदेश में आज (सोमवार) दो एमएलसी सीटों पर उपचुनाव के लिए राजधानी लखनऊ में मतदान जारी है. सीएम योगी ने सुबह ही अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट डाल दिया है. इस मौके पर मतदान करने से पहले सीएम योगी ने कहा कि आज डबल इंजन की सरकार किसान के लिए समर्पित है. किसान को एमएसपी का लाभ मिला है. गन्ना मुल्य का भुगतान हो चुका है. चौधरी साहेब के सपने को हमारी सरकार पूरा कर रही है. जानकारी के मुताबिक, मतदान समाप्त होने के बाद आज शाम तक ही नतीजे आने की संभावना है.

बता दें कि विधानभवन के तिलक हॉल में विधानसभा के सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. मतदान सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा और फिर इसके एक घंटा बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. रात्रि नौ बजे तक उप चुनाव के नतीजे सामने आने की सम्भावना जताई जा रही है. दोनों रिक्त सीटों के लिए दो अलग-अलग मतदान बूथ बनाए गए हैं.

ये भी पढ़ें- चीन की जगह भारत को विकल्प के तौर पर देख रही बहुराष्ट्रीय कंपनियों , वैश्विक सीईओ सर्वेक्षण में आया सामने

सुरक्षा का किया गया पुख्ता इंतजाम

बता दें कि मतदान और मतगणना के दौरान विधानभवन में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इस मामले में कल ही रिटर्निंग आफिसर मोहम्मद मुशाहिद ने मीडिया को जानकारी दी थी कि, मतदान और मतगणना के दौरान विधानभवन में आगंतुकों को प्रवेश की अनुमति प्रदान नहीं दी जाएगी. केवल प्रत्याशी, उनके अभिकर्ता, विधानमंडल के वर्तमान एवं पूर्व सदस्य, वर्तमान एवं पूर्व संसद सदस्य, पत्रकार तथा सरकारी कार्य से आने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी ही प्रवेश कर सकेंगे. वहीं रिटर्निंग अधिकारी मो. मुशाहिद ने ये भी जानकारी दी कि दोनों सीटों पर गुप्त मतदान होगा. सभी 403 विधायक मतदान करेंगे.

कोई नहीं देख सकेगा मतपत्र

रिटर्निंग अधिकारी मो. मुशाहिद ने मीडिया को ये भी जानकारी दी कि, मतदान के बाद मतपत्र किसी भी व्यक्ति या चुनाव अभिकर्ता को दिखाने की इजाजत नहीं होगी. मतदान के बाद मतगणना होगी. शाम तक परिणाम घोषित होने की उम्मीद है. भाजपा से पद्मसेन चौधरी, मानवेंद्र सिंह और सपा से रामजतन राजभर और रामकरन निर्मल चुनाव लड़ रहे हैं.
जानें विधान परिषद की खाली सीटों पर कौन कहां से है उम्मीदवार? बता दें कि विधान परिषद (MLC) की दो रिक्त सीटों पर कुल 4 उम्मीदवार हैं. लक्ष्मण आचार्य की खाली हुई सीट पर भाजपा से पद्मसेन चौधरी तो वहीं सपा से रामकरण निर्मल उम्मीदवार हैं. वहीं बनवारी लाल दोहरे की खाली हुई सीट पर भाजपा से मानवेन्द्र सिंह और सपा की ओर से रामजतन राजभर उम्मीदवार हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Free Fire India हुआ लॉन्च: डाउनलोड से लेकर लॉगिन तक, नए खिलाड़ियों के लिए पूरी गाइड

Free Fire India डाउनलोड कैसे करें, लॉगिन करने का तरीका क्या है, Free Fire MAX…

53 seconds ago

क्या ऐसे तबाह होगी हमारी धरती? मृत तारे के पास मिला वो खौफनाक राज, जिसे वैज्ञानिक भी नहीं समझ पा रहे

Solar System End: मृत तारे के पास मिली इस दुर्लभ संरचना ने वैज्ञानिकों को हैरान…

9 minutes ago

हरियाणा से आ रहा था मौत का सामान, अमृतसर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध इथेनॉल से भरा ट्रक पकड़ा

Illegal Ethanol Seizure: अमृतसर देहाती पुलिस की बड़ी कार्रवाई. ब्यास नाके से भारी मात्रा में…

9 minutes ago

PET परीक्षा का दूसरा चरण कल, लखनऊ से लेकर प्रयागराज तक बच्चों की छुट्टी, जानिए क्या हैं एग्जाम के नए नियम

UP PET 2026 परीक्षा के चलते 30 अक्टूबर को लखनऊ, प्रयागराज समेत 60 जिलों में…

20 minutes ago

दिवाली पर 12 लाख कर्मचारियों की खुलेगी किस्मत! 5% DA बढ़ते ही सैलरी में बंपर उछाल; जानें किसको कितना फायदा

DA Hike Update: एमपी के करीब 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए दिवाली का…

32 minutes ago

छू कर खेल को समझने की नई क्रांति, कैसे युवा इंजीनियर दिव्यांग एथलीट्स के लिए बदल रहे हैं खेल की दुनिया

Haptic Technology: हैप्टिक टेक्नोलॉजी कैसे दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए खेलों को बदल रही है? जानिए…

36 minutes ago