देश

UP Politics: यूपी की सियासत में अब एंट्री लेंगी ‘चौधरी परिवार’ की बहू? RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पत्नी को लेकर दिया ये जवाब

UP Politics: लोकसभा चुनाव-2024 (Lok Sabha Election 2024) से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है. जहां एक ओर राजनीतिक दलों में कुनबा बढ़ाने की तैयारी तेज है तो वहीं नए चेहरे भी इन्ट्रोड्यूस होने के लिए तैयार हैं. इसी बीच हाल ही में खबर सामने आई थी कि चौधरी परिवार की बहू व राष्ट्रीय लोकदल (RLD) प्रमुख जंयत चौधरी की पत्नी चारू चौधरी भी उत्तर प्रदेश की सियासत में एंट्री कर सकती है और 2024 के लोकसभा चुनाव में हाथ अजमा सकती हैं. फिलहाल इस चर्चा को लेकर रालोद अध्यक्ष का जवाब सामने आया है और उन्होंने हर तरह की चर्चा पर अपने एक जवाब से विराम लगा दिया है.

खिलाड़ी किरण से मिलने पहुंचे जयंत

रविवार को रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी यूपी के मेरठ जिले में एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर आई खिलाड़ी किरण बालियान से मिलने के लिए पहुंचे थे. उन्होंने खिलाड़ी से मुलाकात करते हुए उन्हें जीत की बधाई दी. इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने तमाम सवालों के जवाब दिए और आगामी चुनाव को लेकर पार्टी की योजना पर चर्चा की. उनकी पत्नी चारू के चुनाव लड़ने को लेकर पूछे गए सवाल पर जयंत चौधरी ने कहा कि, फिलहाल अभी उनको चुनाव लड़ाने को लेकर कोई योजना नहीं है. गौरतलब है कि हाल ही में यूपी की राजनीति में जयंत चौधरी की पत्नी चारू चौधरी के चुनाव में उतरने को लेकर चर्चा ने तेज पकड़ा था. बताया जा रहा था कि, आगामी लोकसभा चुनाव के जरिए चौधरी परिवार की बहू राजनीति में एंट्री कर सकती हैं. इसी के साथ ये भी कयास लगाए जा रहे थे कि वह ब्रज क्षेत्र की सीट से चुनाव लड़ सकती हैं. इसको लेकर आरएलडी की प्लानिंग चल रही है. साथ ही उनके मथुरा, फतेहपुर सीकरी और हाथरस में से किसी एक सीट पर भी चुनाव लड़ने की बात को लेकर चर्चा हो रही फिलहाल जयंत ने इन सभी चर्चाओं पर अपने बयान से विराम लगा दिया है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: “जिन्ना की वजह से नहीं हुआ भारत-पाकिस्तान का बंटवारा…”, स्वामी प्रसाद मौर्य का एक और विवादित बयान, जानें किस पर लगाया आरोप

फैशन डिजाइनर हैं चारू चौधरी

मिली जानकारी के मुताबिक, साल 2003 में चारू और जयंत चौधरी का विवाह हुआ था. चारू ने अपनी उच्च शिक्षा जेपीडीसी दिल्ली से पूरी की है तो उन्होंने जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ अमेरिका से भी पढ़ाई की है. चारू शेयर मार्केट में रुचि रखती हैं और वह फैशन डिजाइनर हैं.

मध्यप्रदेश में छिड़ी सपा-कांग्रेस में रार

इसी के साथ मध्य प्रदेश विधानसभा में सपा और कांग्रेस के बीच छिड़ी रार को लेकर सवाल किए जाने पर आरएलडी प्रमुख ने मीडिया से सामने उल्टा सवाल दागते हुए कहा कि, एनडीए के घटक दलों से पूछिए कि क्या वो अपने सहयोगी दुष्यंत चौटाला को राजस्थान में सीट दे रही है. इसके बाद इंडिया गठबंधन दलों को लेकर कहा कि, हर राजनीतिक दल की अपनी लड़ाई होती है. अपने वर्चस्व की लड़ाई होती है, अपने मुद्दे होते हैं, लेकिन इंडिया के जितने घटक दल है वो कम से कम राष्ट्र के और देश के मुद्दों पर तो एक साथ हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

9 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

9 hours ago