त्योहारों में नहीं होगी बिजली की कटौती
UP Electricity Supply: सनातन धर्म के आने वाले बड़े त्योहारों को देखते हुए योगी सरकार ने बिजली कटौती को लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं. दशहरा-दीपावली पर जनता को निर्बाध बिजली देने के आदेश दिए हैं. कुछ समय से देखा जा रहा है कि प्रदेश के तमाम हिस्सों, यहां तक की राजधानी लखनऊ में भी जमकर बिजली कटौती हो रही है. ऐसे में नवरात्रि का पर्व शुरू हो गया है और नवमी, दशहरा के साथ ही एक के बाद एक त्योहार आने वाले हैं. इसको देखते हुए यूपी के सभी क्षेत्रों को आगामी दशहरा, धनतेरस एवं दीपावली के मौके पर निर्बाध बिजली आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया है. इस सम्बंध में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष आशीष कुमार गोयल ने सभी संबंधित अधिकारियों और बिजली वितरण कम्पनियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर निर्देश दे दिया है.
सोमवार को उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष आशीष कुमार गोयल ने मीडिया को जानकारी दी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप दशहरा, धनतेरस और दीपावली पर प्रदेश को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि, वर्तमान में नवरात्रि का त्योहार चल रहा है. इस मौके पर प्रदेश में बिजली की आपूर्ति बेहतर रहे और सभी क्षेत्रों को निश्चित शिड्यूल के तहत बिजली प्राप्त हो, इसके लिए कड़े निर्देश जारी कर दिए गए हैं. उन्होंने ये भी बताया कि, बिजली वितरण कम्पनियों के प्रबन्ध निदेशकों, मुख्य अभियन्ताओं सहित विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं और सरकार की मंशा के अनुरूप नवरात्रि के अवसर पर शक्ति पीठों एवं धार्मिक स्थलों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराए जाने के लिए भी कहा गया है. साथ ही अधिकारियों को सूर्यास्त से लेकर सूर्योदय तक निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिये निर्देश दिया गया है.
अध्यक्ष आशीष कुमार गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रो में सावधानी बरतें और स्थानीय स्तर पर बिजली आपूर्ति में आने वाले अवरोधों को भी जल्द से जल्द ठीक करायें. उन्होंने कहा कि जर्जर, लटकते तारों और केबिलों को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए और इससे सम्बंधित सभी सुरक्षात्मक कार्रवाई समय रहते कर ली जाये. वहीं गोयल ने मीडिया को ये भी जानकारी दी कि, जिन मार्गों पर जुलूस आदि निकाले जाने हैं या मूर्ति विसर्जन किया जाना है और बड़ी संख्या में लोग एकत्र होंगे, ऐसे सभी स्थानों पर सम्बंधित अधिकारी स्थलीय निरीक्षण करें और समय रहते पूरी व्यवस्था बेहतर करें ताकि किसी भी तरह की विद्युत दुर्घटना से बचा जा सके. साथ ही उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि, जनपद स्तर पर विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित करते हुए यह सुनिश्चित किया जाये कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए सभी व्यवस्थायें सुनिश्चत करा ली गई हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…
Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…
Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…
Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…
PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…