देश

क्या उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप होगा और भी खतरनाक? जानिए नए साल में मौसम की सच्चाई

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी ने अपना असर दिखा दिया है. बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. ठंडी हवाएं और शीतलहर के चलते लोग घरों में कैद होने पर मजबूर हैं. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. सुबह और शाम घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है.

पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड

हरियाणा और पंजाब के लोग इस समय कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं. चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8 डिग्री कम है. घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी भी कम हो गई है. हालांकि, 2 से 5 जनवरी के बीच मौसम साफ रहने की संभावना है.

उत्तर प्रदेश और बिहार में ठंड और कोहरे का असर

उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश के बाद ठंड और कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया है. यूपी में न्यूनतम तापमान तेजी से गिरा है और कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है. बिहार में नए साल के पहले दिन से शीतलहर और कोहरे का असर रहेगा, लेकिन दिन के समय धूप निकलने से राहत मिलने की उम्मीद है.

कश्मीर में ‘चिल्ला-ए-कलां’ का असर

कश्मीर घाटी में सर्दियों का सबसे कठिन दौर ‘चिल्ला-ए-कलां’ जारी है. गुलमर्ग और पहलगाम में शून्य से 10 डिग्री नीचे तापमान दर्ज किया गया. 21 दिसंबर से शुरू हुआ यह 40 दिनों का दौर 30 जनवरी तक चलेगा. इसके बाद ‘चिल्ला-ए-खुर्द’ और ‘चिल्ला-ए-बच्चा’ का समय आएगा, जिससे ठंड धीरे-धीरे कम होगी.

नए साल पर कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य राज्यों में नए साल पर शीतलहर और कोहरा जारी रहेगा. हालांकि, 2 जनवरी के बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

दिल्ली-एनसीआर में गिरेगा पारा, बिहार-झारखंड में आकाशीय बिजली का खतरा! जानिए आपके राज्य का हाल

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…

10 minutes ago

भारत का नाम लिखते ही ट्रंप की हुई किरकिरी! चुनाव का जिक्र करते हुए गलती से हुई टाइपिंग मिस्टेक

Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…

24 minutes ago

दशहरे से पहले दहला गाजियाबाद: साहिबाबाद में रावण का पुतला बनाते वक्त हुआ जोरदार ब्लास्ट; मची अफरातफरी

गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में लाजपत नगर के पास रावण का पुतला बनाने के लिए…

37 minutes ago

क्या सुपारी देकर कराई गई थी फायरिंग? ग्वालियर पड़ाव थाना कांड का पूरा सच आया सामने

Gwalior News: ग्वालियर के पड़ाव थाने के ठीक सामने नाश्ता दुकान संचालक अशोक पाल पर…

40 minutes ago

‘मुसलमान किसी की जागीर नहीं’! सपा पर बरसे ओवैसी, गठबंधन का दिया बड़ा ऑफर

UP Election 2027: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा पर निशाना साधते हुए गठबंधन का…

1 hour ago