देश

UP Politics: “यूपी में जीरो टॉलरेंस की नीति”, आजम खान के घर आईटी विभाग की छापेमारी को लेकर बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

UP Politics: समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे आजम खान और उनके बेटे व करीबियों पर हाल ही में संपत्तियों को लेकर इनकम टैक्स विभाग ने एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. तीन दिन तक प्रदेश के तमाम जगहों पर चली इस कार्रवाई पर जमकर सियासत हुई. वहीं अब इस मामले में यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि यूपी में जीरो टॉलरेंस की नीति है. एजेंसियां अपना काम करती हैं. हमारे पास हर दिन की रिपोर्ट नहीं होती.

आजम खान के घर व करीबियों के यहां पड़े आईटी की छापेमारी से सम्बंधति सवाल पर पत्रकारों से बात करते हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि कई एजेंसियां अपना काम करती रहती हैं. इसकी रोज की रिपोर्ट हमारे पास नहीं रहती है, लेकिन यूपी में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम हो रहा है. जब इस केस में जांच की रिपोर्ट सामने आएगी तभी कुछ कहा जा सकता है.

ये भी पढ़ें– लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तानी समर्थकों का प्रदर्शन, तिरंगे को जलाया, NIA का मोस्ट वॉन्टेड पम्मा शामिल

प्रदेश घोषित हुआ ओडीएफ

उपमुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि पूरा राज्य अब ओडीएफ घोषित हो गया है. उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार पहले से ही इस पर प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही थी. कुछ गांव बचे थे, उनको भी हमने पूरा कर लिया है. इस तरह से अब पूरे प्रदेश को खुले में शौच से मुक्ति मिल चुकी है. उन्होंने स्वच्छता को लेकर कहा कि हम स्वच्छता अभियान के तहत नियम कड़ाई से नीचे तक लागू कर रहे हैं और प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में इसका अनुपालन कराया जा रहा है.

मिले 83 लाख 96 हजार रुपए कैश!

बता दें कि पिछले महीने सितम्बर में 13 तारीख को आजम खान के घर सहित उनके कई करीबियों और बेटे के ठिकानों पर एक साथ इनकम टैक्स विभाग की कई टीमों ने छापा मारा था.  यह कार्रवाई आजम खान के अली जौहर ट्रस्ट को लेकर की गई थी. हालांकि आजम खान ने उनके घर में कुछ भी न मिलने का दावा किया था लेकिन सूत्रों से पता चला कि उनके घर से 83 लाख 96 हजार रुपये कैश और करीब दो करोड़ रुपये की कीमत के गहने मिले. हालांकि इस बात को लेकर आईटी विभाग की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई और न ही पुष्टि की गई.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

भोजपुरी संगीत के महाकुंभ का आगाज! पटना में पवन सिंह से लेकर मनोज तिवारी तक दिखाएंगे जलवा

पटना के बापू सभागार में 26 अक्टूबर को IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन…

15 minutes ago

हंसते-खेलते बच्चों को कागजों में मार डाला, राशन कार्ड में गड़बड़ी देख उड़े परिवार के होश

मेरठ में एक पिता को उस वक्त हैरानी हुई जब राशन कार्ड में उनके दो…

16 minutes ago

नीम करौली बाबा का आशीर्वाद, ‘हनुमान अंश’ और भारत एक्सप्रेस का साथ, फिर रचा गया इतिहास

हनुमान अंश की सफलता के पीछे की अनकही कहानी. लंदन से आए सीएमडी उपेंद्र राय…

22 minutes ago

फ्रांस में ‘बिस्मिल्लाह’ वाले पोस्टरों पर क्यों मचा बवाल? छात्रों के प्रदर्शन के पीछे की निकली अलग कहानी

France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…

42 minutes ago

दिल्ली में जुटेंगे BRICS देशों के संसदीय नेता, जन-केंद्रित विकास से AI तक के मुद्दों पर होगा मंथन

भारत 26 और 27 अक्टूबर को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की मेजबानी करेगा. नई दिल्ली…

54 minutes ago

महाराष्ट्र में अवैध अंडाणु तस्करी का पर्दाफाश; ED की ठाणे, बारामती और नासिक में छापेमारी

महाराष्ट्र में गरीब महिलाओं को लालच देकर अवैध अंडाणु दान कराने वाले रैकेट पर ED…

55 minutes ago