देश

UP Road Accident: चित्रकूट में तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, 5 की मौत

UP Road Accident:  उत्तर प्रदेश के चित्रकूट से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर आज यानी मंगलवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी. ये टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटोरिक्शा पलट गया और इस एक्सीडेंट में 5 लोगों की मौत हो गई है तो वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. एक्सीडेंट के बाद डंपर चालक फरार हो गया है. पुलिस चालक की तलाश कर रही है तो वहीं फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है और सभी का इलाज जारी है. फिलहाल अभी मृतकों और घायलों के नाम सामने नहीं आ सके हैं.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक ये हादसा झांसी-मीरजापुर हाईवे पर मंगलवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ है. यहां आटो को सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने भीषण टक्कर मार दी. ‌हादसा कर्वी कोतवाली क्षेत्र के अमानपुर गांव में हुआ है. बताया जा रहा है कि आटो ओवरटेक कर रहा था, तभी ये हादसा हुआ. इस भीषण हादसे में तीन सवारियों की तो मौके पर ही मौत हो गई और जब अन्य घायलों को अस्पताल ले जाया गया तो वहां पर दो सवारी की मौत हो गई. इस तरह से इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है और अन्य तीन घायलों का इलाज जारी है. फिलहाल अभी तक किसी की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस सभी की शिनाख्त करने में जुटी है. तो वहीं एक्सीडेंट के बाद डंपर चालक डंपर मौके पर छोड़कर भाग निकला है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. घटना को लेकर कर्वी कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि हादसे के बाद डंपर को छोड़कर चालक भाग गया है. उसकी तलाश की जा रही है. तो वहीं‌ घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है. पांचों मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

ये भी पढ़ें-UP News: प्रयागराज के इस मंदिर में आखिर क्यों गईं सपा विधायक पूजा पाल, पति राजू पाल के हत्यारों को मिली है उम्रकैद की सजा

रामघाट जा रहा था ऑटोरिक्शा

यहां के लोगों ने बताया कि ऑटोरिक्शा चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन से यात्रियों को लेकर रामघाट की ओर जा रहा था. हादसे के वक्त ऑटो में कुल नौ लोग थे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आटो जैसे ही अमानपुर पहुंचा तो आगे जा रहे वाहन को ओवरटेक करने लगा. इसी दौरान भरतकूप की ओर से एक तेज रफ्तार डंपर आ रहा था. दोनों के बीच आमने-सामने की तेज टक्कर हो गई.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago