देश

UP News: हापुड़ में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक की टक्कर से छह लोगों की मौत

Hapur Road Accident: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है. यहां नेशनल हाईवे 09 पर अल्लाहबख्शपुर टोल प्लाजा के पास कार बेकाबू होकर डिवाइडर पार दूसरी तरफ पहुंच गई और उधर से आ रहे ट्रक से टकरा गई, जिसमें कार सवार छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और कार के परखच्चे उड़ गए हैं.

पुलिस ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे एक कार गाजियाबाद से मुरादाबाद की तरफ तेज रफ्तार से जा रही थी. कार जैसे ही अल्लाहबख्शपुर टोल प्लाजा के पास पहुंची अनियंत्रित हो गई और फिर देखते ही देखते डिवाइडर को पार करते हुए हाईवे की दूसरी ओर से आ रहे ट्रक से जाकर इतनी तेज से टकराई कि चूर-चूर हो गई.

घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी कार सवारों को मुश्किल से कार से बाहर निकाला. ये सभी कार के अंदर इतनी बुरी तरह से फंसे थे कि इनको निकालने में काफी देर लग गई.

ये भी पढ़ें-दिल्ली के बाद लखनऊ और जयपुर के स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

इनकी हुई मौत, ये हैं घायल

पुलिस ने बताया कि हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जिनमें अनुपम, अंकित, जीतू, शंकर, संदीप व एक अज्ञात शामिल हैं. इनके बारे में छानबीन की जा रही है. तो वहीं डालूहेड़ा मेरठ के रहने वाले सचिन गंभीर रूप से घायल हैं, जिनको इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया है. सभी मृतकों की उम्र करीब 30 साल या इसके आस-पास है और सभी गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं. फिलहाल मृतकों और घायलों के बारे में पुलिस और जानकारी एकत्र कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago