देश

UP STF ने अतीक अहमद के बहनोई के रिश्तेदार को किया गिरफ्तार, मेरठ के इस बड़े होटल का है मालिक

Atiq Ahmad Case: उत्तर प्रदेश के माफिया अतीक अहमद को मिट्टी में मिलाने के बाद अब उसके नजदीकी लोगों पर कार्रवाईयों का सिलसिला जारी है. माफिया अतीक के कई ठिकानों की शिनाख्त कर जहां पुलिस प्रशासन उन पर कार्रवाई कर रही है वहीं एसटीएफ ने माफिया अतीक अहमद के बहनोई डॉ. अखलाक के एक रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए रिश्तेदार का नाम कमर अहमद काजमी है, जिसे टैक्स चोरी के मामलें में हिरासत में लिया गया है.

लखनऊ और मेरठ एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

लखनऊ और मेरठ की STF की टीम ने कमर अहमद काजमी को गिरफ्तार किया है. उसके उपर 100 करोड़ की जीएसटी चोरी और धोखाधड़ी का आरोप है. ऐसे में काफी समय से इसे लेकर छानबीन की जा रही थी. बता दें कि मेरठ के सबसे बड़े और शानदार होटलों में से एक ब्रॉडवे का मालिक कमर अहमद काजमी हाल ही में दुबई से लौटा है.

मेरठ में दर्ज है मुकदमा

कमर अहमद काजमी पर पर जीएसटी के ई वे बिल बनाकर करीब 100 करोड़ के फर्जीवाडें का आरोप है. वहीं मेरठ के सिविल लाइन थाने में उसके खिलाफ जीएसटी चोरी और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है. कमर अहमद काजमी की गिनती मेरठ के बड़े व्यापारियों में होती है. मेरठ के अलावा उनका उत्तराखंड, दुबई, गुरुग्राम और गाजियाबाद में ग्लास का बड़ा
व्यापार है. वर्तमान में 8 बड़ी कंपनियों का मालिकाना उनके पास है. ऐसे में एसटीएफ कमर अहमद काजमी से जुड़े ठिकानों पर मामले से जुड़े दस्तावाजों की पड़ताल कर रही है.

इसे भी पढ़ें: विदेश मंत्रालय कर रहा कतर में मौत की सजा पाए 8 भारतीयों को जल्द से जल्द भारत लाने का प्रयास

मिली जानकारी के अनुसार, लंबे समय से मेरठ और लखनऊ की एसटीएफ टीम शक के आधार पर मामले में गुप्त तरीके से जांच कर रही थी. बता दें कि कमर अहमद काजमी मेरठ के कैंट रोड के तिवारी कैंपस के सामने बड़े से बंगले में रहते हैं. माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) की मौत के बाद पुलिस लगातार उसके गुर्गों व करीबियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. ऐसे में एसटीएफ द्वारा उसके करीबियों पर की गई यह बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है.

Rohit Rai

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

12 minutes ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

33 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

56 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

1 hour ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

1 hour ago