लाइफस्टाइल

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए करें ये 5 योगासन, नहीं पड़ेगी चश्मा लगाने की जरूरत

Yoga For Improve Eyesight: आंखें हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है. जिस तरह सारे दिन काम करने के बाद हमारा शरीर थक जाता है, ठीक उसी प्रकार हमारी आंखें भी थक जाती हैं. गलत खानपान, मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन पर अधिक समय बिताने और आंखों को आराम न देने के कारण कम उम्र से ही लोगों को नजर कम होने की समस्या हो सकती है.

बढ़ती उम्र में साथ आंखों की रोशनी कमजोर होने के साथ आंखों की तमाम बीमारियां होना आम समस्या है लेकिन अब छोटे बच्चों में आंखों की समस्या बढ़ने लगी है, जो कि चिंताजनक है.हालांकि, सही खानपान और स्वस्थ जीवनशैली के जरिए आप आंखों की रोशनी को बढ़ा सकते हैं. साथ ही, कुछ योगासनों को भी अपनी डेली रूटीन में शामिल करें. इन योगासनों को करने से आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिलेगी और आंखें स्वस्थ रहेंगी. तो आइए, जानते हैं इन योगासनों के बारे में –

पामिंग तकनीक (Palming Technique)

अपनी हथेलियों को आपस में रगड़े और जब गर्मी पैदा हो जाए, तो हथेलियों को बिना किसी के दबाव के बंद आंखों पर धीरे से रखें. यह तकनीक करने से आंखों की मांसपेशियां रिलैक्स होती है और आंखों का तनाव दूर होता है.

आंख घूमाना (Eye Roll)

अपनी कमर सीधी करके बैठें या खड़े हो जाएं. धीरे-धीरे आंखों को 5-10 सेकंड के लिए क्लॉकवाइज दिशा में घुमाएं और फिर काउंटर क्लॉकवाइज दिशा में घुमाएं. यह आसन योग आंखों की मांसपेशियों के फोकस में सुधार करता है.

त्राटक (Trataka)

त्राटक या टकटकी एक प्रकार का योगासन है, जिसे आंखों के लिए किया जाता है. इसे करने के लिए किसी एक चीज पर टकटकी लगाकर देखना होता है. इसमें शरीर को बिना हिलाएं और पूरा ध्यान एक चीज पर रखना है.

आंखें झपकाना (Blinking)

यह सबसे आसान एक्सरसाइज है और आप इसे कहीं भी कर सकते हैं. इसे करने के लिए पहले आंखों को तेजी से 5-10 सेकंड के लिए झपकाएं और फिर 20 सेकंड के लिए आंखे बंद करें और आराम दें. इस क्रिया को करने के दौरान सांस लेने पर ध्यान फोकस करेंष इस प्रोसेस को 4 या 5 बार करें.

आंखों को ऊपर-नीचे घुमाना (Up & Down)

आंखों को लगातार ऊपर नीचे घुमाने से आंखों की मूवमेंट अच्ची होती है और आंखों की रोशनी में भी सुधार की संभावना बढ़ती है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, फायरिंग कर कार में डालकर ले गए बदमाश, तेजस्वी ने सरकार को घेरा

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल में SH-91 रोड पर दिनदहाड़े युवक मोहम्मद जीशान खान…

40 seconds ago

यादों से लेकर हक की लड़ाई तक: अपने पिता की दलित विरासत को कैसे आगे बढ़ा रहे हैं चिराग?

एक बेटे का अपने पिता की दलित विरासत पर दावा केवल पारिवारिक कहानी नहीं, बल्कि…

9 minutes ago

चलती कार से पेश हुए वकील, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना; कहा- ‘यह मज़ाक नहीं, गरिमा का सवाल है’

दिल्ली हाई कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई के दौरान चलती कार से पेश होने वाले अधिवक्ता…

17 minutes ago

गोरखनाथ से सुशासन तक: योगी आदित्यनाथ ने कैसे तैयार किया यूपी में कानून, व्यवस्था और समृद्धि का ब्लूप्रिंट

कैसे योगी आदित्यनाथ के सुशासन मॉडल ने कानून-व्यवस्था, निवेश, एक्सप्रेसवे, ओडीओपी (ODOP) और प्रशासनिक सुधारों…

20 minutes ago

सियासत के ‘मौसम वैज्ञानिक’: हर हवा को पहले भांप लेते थे रामविलास पासवान? समझें फॉर्मूला

Ram Vilas Paswan Political Strategy: रामविलास पासवान को क्यों कहा जाता था राजनीति का 'मौसम…

24 minutes ago