देश

ग्रेटर नोएडा से पकड़ा गया चीनी नागरिक, आदि शर्मा बन कर रहता था, फर्जी आधार कार्ड भी बनवा रखा था

Greater Noida: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा से एक चीनी नागरिक को यूपी एसटीएफ (UP STF) ने गिरफ्तार किया है. वह आदि शर्मा बनकर ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इलाके में रह रहा था. एसटीएफ ने उसके कब्जे से फर्जी आधार और पैन कार्ड बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक वह पासपोर्ट बनवाने की फिराक में था लेकिन इसके पहले ही वह एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया. फर्जी आधार कार्ड बनवाने वाले गैंग से मिली जानकारी के आधार पर इस चीनी नागरिक की गिरफ्तारी की गई है.

यूपी एसटीएफ ने पिछले महीने सूरजपुर से ही फर्जी दस्तावेजों को तैयार कर आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट बनवाने वाले गैंग को गिरफ्तार किया था. जब उनके ठिकानों की तलाशी ली गई तो कई चीनी नागरिकों के फर्जी नाम पते पर बने भारतीय पहचान पत्र बरामद हुए थे.

ये भी पढ़ें: SDM Jyoti Maurya:’पति, पत्नी और वो’ की कहानी वाला मनीष कौन है, जिसके घर भी मचा है बवाल?

दो और चीनी नागरिक पकड़े गए, किए जाएंगे डिपोर्ट

इसके अलावा, ग्रेटर नोएडा में वीजा अवधि समाप्त होने के बाद अवैध रूप से रहने वाले दो चीनी नागरिकों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस ने बताया कि इन नागरिकों की पहचान देंग चोंकोन और मेंग शोउगो के रूप में की गई है. उन्होंने बताया कि दोनों की उम्र करीब 30 साल है और ये लोग ग्रेटर नोएडा के ओमेगा-1 सेक्टर की ग्रीनवुड्स सोसाइटी में रह रहे थे.

उन्होंने बताया कि दोनों यहां मोबाइल फोन बनाने वाली चीनी कंपनी ओप्पो में काम करते थे. पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि प्राप्त सूचनाओं के आधार पर बीटा-2 थाने की पुलिस ने बुधवार को चीनी नागरिकों के पासपोर्ट एवं वीजा का सत्यापन किया. पुलिस को इस दौरान पता चला कि उनकी वीजा अवधि समाप्त हो चुकी है.

पुलिस ने बताया, दोनों विदेशी नागरिकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है. उन्होंने बताया कि दोनों को चीन वापस भेजने की प्रक्रिया के लिए दिल्ली के आर.के. पुरम स्थित हाजत में भेजा गया है. स्थानीय पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों चीनी नागरिक बिजनेस-वीजा पर छह महीने के लिए भारत आए थे और ग्रेटर नोएडा में ओप्पो के कारखाने में काम करते थे. अधिकारी ने बताया कि उनकी वीजा अवधि 22 अप्रैल को ही समाप्त हो चुकी है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

2 hours ago

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

2 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…

3 hours ago

मांगी थी हर महीने ‘तय रकम’, नहीं देने पर पुलिस ने उजाड़ दिया कारोबार? जानिए क्या है दिल्ली का ये वायरल मामला

दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…

3 hours ago

V-A थ्योरी से लेकर टैचीऑन्स तक: जानिए क्यों नोबेल न मिलने के बावजूद अमर हैं वैज्ञानिक ECG सुदर्शन

9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…

3 hours ago