देश

कुत्ते को लेकर नोएडा के सोसायटी में हुई तू-तू, मैं-मैं, महिला ने कहा- तुम्हारी बीवी से बेहतर हूं

Viral Video: नोएडा की एक हाउसिंग सोसाइटी में लिफ्ट के अंदर महिला से कुत्ते के मालिक की बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो क्लिप में एक महिला लिफ्ट में अपने पालतू कुत्ते के थूथन को लेकर दूसरी महिला से बहस करती नजर आ रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ते के मालिक ने उसे जोड़ से पकड़ रखा है. फिर भी महिला ने कुत्ते को मास्क पहनाने के लिए कहा जिस पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया. महिला का कहना है कि कुत्ता उसे काट सकता था.

“कुत्ते केवल आप जैसे लोगों को ही काटते हैं”

बताया गया है कि एक गर्भवती महिला अपने पति के साथ लिफ्ट का इंतजार कर रही थी. जब उसे कुत्ता दिखा तो उसने उसके मालिक से कुत्ते के मुंह पर मास्क लगाने के लिए कहा क्योंकि उसे चिंता थी कि कुत्ता किसी को काट सकता है. हालांकि, महिला ने विरोध किया और यह कहते हुए बात मानने से इनकार कर दिया कि “कुत्ते केवल आप जैसे लोगों को ही काटते हैं.” इतना ही नहीं जब गर्भवती महिला के पति ने पूछा कि आप किस तरह की महिला हैं? तो पालतू जानवर का मालिक जवाब देता है, “मैं तुम्हारी पत्नी से कहीं बेहतर हूं.”

नोएडा से सामने आते रहते हैं ऐसे मामले

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि कुत्ते का मुंह बंद करने से इनकार करना बिल्कुल सही था. जबकि एक ने कहा कि महिला ठीक ही तो कह रही थी. कुत्ते के मुंह में मास्क जरूरी है. बता दें कि हाल के दिनों में नोएडा की सोसायटियों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें पालतू जानवरों के मालिकों और पड़ोसियों के साथ तीखी बहस हुई. पालतू पशु मालिकों के बारे में चिंता बढ़ रही है कि वे अपने पालतू जानवरों को नियंत्रित नहीं कर पा रहे हैं. बताते चलें कि कुछ दिन पहले ग्रेटर नोएडा के सोसायटी में पालतू कुत्ते ने सुरक्षा गार्ड पर हमला कर दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

1 hour ago

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

2 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…

2 hours ago

मांगी थी हर महीने ‘तय रकम’, नहीं देने पर पुलिस ने उजाड़ दिया कारोबार? जानिए क्या है दिल्ली का ये वायरल मामला

दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…

2 hours ago

V-A थ्योरी से लेकर टैचीऑन्स तक: जानिए क्यों नोबेल न मिलने के बावजूद अमर हैं वैज्ञानिक ECG सुदर्शन

9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…

2 hours ago