देश

कोटा में NEET की तैयारी कर रहे यूपी के छात्र ने आत्महत्या की

राजस्थान के कोटा में राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रहे उत्तर प्रदेश के एक और छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान यूपी के मिर्जापुर निवासी आशुतोष चौरसिया (20) के रूप में हुई है.

आशुतोष चौरसिया कोटा में नीट की तैयारी कर रहा था. उसका शव बुधवार रात दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में उसके कमरे में पंखे से लटका मिला. पुलिस ने बताया कि चौरसिया के परिवार को मामले की जानकारी दे दी गई है और शव को शवगृह में रखवा दिया गया है.

पुलिस ने बताया कि चौरसिया के परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा. परिवार के सदस्य उससे संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे. जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने पेइंग गेस्ट (PG) मालिक से चौरसिया के बारे में पूछा.

जब पीजी मालिक ने चौरसिया के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. बुधवार रात करीब 11:30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और गेट तोड़कर अंदर घुसी, जहां चौरसिया फंदे से लटका मिला.

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उसने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया. पिछले साल कोटा में करीब 29 आत्महत्याएं हुई थीं और इस साल सितंबर तक यह संख्या 15 को पार कर गई है.

सितंबर में, NEET की तैयारी कर रहे 21 वर्षीय छात्र ने राजस्थान के कोटा शहर में अपने किराए के घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. कोटा में इस साल यह छात्र आत्महत्या का 15वां संदिग्ध मामला था.

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बरसाना निवासी परशुराम के रूप में हुई थी. वह सात दिन पहले ही कोटा आया था और नीट की तैयारी के लिए एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई कर रहा था. कोटा प्रशासन शहर में आत्महत्या से होने वाली मौतों की बढ़ती संख्या को रोकने के लिए संघर्ष कर रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

’30 करोड़ मांग रहे हैं…’, सुप्रीम कोर्ट में भारी-भरकम रकम सुनकर जज साहब ने ऐसा क्या कह दिया, कि गूंज उठी हंसी

सुप्रीम कोर्ट में एक वैवाहिक विवाद की सुनवाई के दौरान बड़ी रकम की मांग पर…

35 minutes ago

झारखंड DGP विवाद: तदाशा मिश्रा हों या अनुराग गुप्ता, आखिर झारखंड में नियुक्ति पर क्यों उठ रहे हैं सवाल?

झारखंड में डीजीपी पद की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कानूनी जंग तेज हो…

37 minutes ago

Sheru Classic NPC Regionals 2026: भारत में यहां दिखेंगे सबसे धाकड़ बॉडीबिल्डिर! कई स्टेट के शेड्यूल जारी, Bharat Express मीडिया पार्टनर

Sheru Classic NPC Regionals 2026: भारतीय बॉडीबिल्डिंग के ग्लोबल हाईवे के रूप में स्‍थापित हो…

37 minutes ago

100 साल का हुआ UPSC: जानिए कैसे ली कमीशन की सिफारिश से बदला भारत का प्रशासनिक ढांचा

1 अक्टूबर 1926 को स्थापित UPSC ने 1 अक्टूबर 2026 को अपना शताब्दी वर्ष पूरा…

55 minutes ago

अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस: जब भोजपुरी के सुरों ने अंग्रेजी की दुनिया में बांधा समां

प्रत्येक वर्ष 30 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस मनाया जाता है. यह दिवस संत जेरोम…

55 minutes ago