पिंपल्स और दाग-धब्बों की 5 मिनट में ऐसे करें छुट्टी!
New Indian Railways Train Ticket Booking Rules: भारतीय रेलवे ने ट्रेनों की टिकट बुकिंग के अपने एक नियम में बदलाव किया है. अब ट्रेन में एडवांस बुकिंग 90 दिन नहीं, सिर्फ़ 60 दिन की होगी. यानी लोग IRCTC से ट्रेन की टिकट ट्रेन चलने के केवल 60 दिन पहले ही बुक कर सकेंगे.
फिलहाल, टिकट की एडवांस बुकिंग की अवधि 120 दिन है, और इसे 90 दिन किए जाने की खबरें भी आई थीं. सूत्रों के अनुसार, रेलवे अधिकारियों का कहना है कि भारतीय रेलवे का नया नियम 1 नवंबर, 2024 से लागू होगा.
यह ध्यान रखना जरूरी है कि एडवांस ट्रेन टिकट बुकिंग के नए नियमों का पहले से बुक किए गए टिकटों पर कोई असर नहीं पड़ेगा. हालांकि, 60 दिन की ARP से परे की गई बुकिंग को रद्द करने की अनुमति दी जाएगी.
कहा जा रहा है कि 1 नवंबर से सिर्फ 60 दिन आगे तक के लिए ही ट्रेन टिकटों की एडवांस बुकिंग से जुड़ा बदलाव इस बात को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं कि लोग टिकट बुक कर सकें और यात्रा की योजना पहले से बना सकें, लेकिन अगर कोई ट्रेन रद्द होती है, तो यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.
इस बीच, भारतीय रेलवे अपने सिस्टम और प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को शामिल करने में भी महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है.
— भारत एक्सप्रेस
गया में लड़की से कथित बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद बिहार की सियासत…
Viksit Bharat 2047: प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत@2047 मिशन के तहत सांसदों-विधायकों के लिए रोजगार…
Captain Smit Machar: गुजराती पायलट कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी पर गुजरात सरकार उन्हें गुजरात…
गृह मंत्री अमित शाह ने 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब और देश से ड्रग्स खत्म…
Plane Hijacking History: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुई हिंसक झड़प और पायलट की सूझबूझ से…
मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला. मुस्कान और साहिल…