Driving Licence
Driving Licence: उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए खुशखबरी आई है. अब राज्य के परिवहन विभाग के मुताबिक, नए ड्राइविंग लाइसेंस मंजूरी मिलने के 7 दिनों के भीतर लोगों के घर पहुंच जाएंगे. पहले चिप्स की कमी के कारण 10 लाख से अधिक लाइसेंस प्रिंट नहीं हो पाए थे. जिसके कारण लोग काफी परेशान थे. हालांकि नए चिप्स आने के साथ ही परिवहन विभाग ने लाइसेंस की डिलीवरी फिर से शुरू कर दी है.
परिवहन विभाग ने बताया कि चिप्स की कमी यूक्रेन-रूस के बीच चल रहे युद्ध के कारण हुई थी. भारत के साथ-साथ दुनियाभर में चिप्स की डिलीवरी रुक गई थी. इससे लोगों के घरों तक लाइसेंस पहुंचाने में देरी हुई, जिससे कई लोगों को असुविधा हुई. हालांकि नए चिप्स आने के साथ ही परिवहन विभाग ने लाइसेंस की डिलीवरी फिर से शुरू कर दी है.
बता दें कि अब परिवहन विभाग ने 7 दिन के भीतर लोगों के घर पर लाइसेंस पहुंचाने का दावा किया है. इससे लोगों को आरटीओ ऑफिस के चक्कर लगाने से निजात मिलेगी. इससे पहले लोगों को पहले अप्लाई और फिर टेस्ट देने के लिए आरटीओ ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते थे. यूपी परिवहन विभाग के मुताबिक, अप्रैल और मई में 10 लाख लाइसेंस जारी किए गए हैं.
यह भी पढ़ें: स्वतंत्र देव सिंह कर रहे थे प्रधान की तारीफ, सभा में बैठी महिला भड़की, बोली- इनको कौन नहीं जानता.. ये एक नंबर के….
-भारत एक्सप्रेस
Weather Update Today: 1 अक्टूबर 2026 को देश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और…
Delhi News: दिल्ली सरकार ने सर्दियों में प्रदूषण रोकने के लिए सख्त कदम उठाया है.…
ATF Price Hike: 1 अक्टूबर 2026 से तेल कंपनियों ने जेट फ्यूल (ATF) और कमर्शियल…
Rohit Sharma Century Celebration: वेस्टइंडीज के खिलाफ 101 रन बनाने के बाद रोहित शर्मा के…
लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद आज यानी 1 अक्टूबर को सोने और चांदी…
Smit Machchhar Prediction: 'आसमान में जब हालात बिगड़ते हैं तो क्रू ही आपकी जान बचाता…