खेल

Asia Cup 2023: चार मैचों की मेजबानी मिलने पर PCB चीफ ने जताई खुशी, जय शाह की तारीफ में कही ये बात

Asia Cup 2023: एशिया कप के लिए गुरुवार को तारीखों की घोषणा कर दी गई. यह टूर्नामेंट पाकिस्तान और श्रीलंका में पीसीबी द्वारा प्रस्तावित एक हाइब्रिड मॉडल के तहत 31 अगस्त-17 सितंबर तक खेला जाएगा. एशिया कप के चार मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे और शेष श्रीलंका की मेजबानी में होंगे. वहीं टूर्नामेंट के लिए तारीखों के ऐलान के बाद पीसीबी चीफ (PCB Chief) नजम सेठी ने गुरुवार को कहा कि वह बीसीसीआई की स्थिति को समझते हैं. हाइब्रिड मॉडल एशिया कप 2023 की मेजबानी के लिए सबसे व्यवहार्य समाधान था.

सेठी की टिप्पणी एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) द्वारा 2023 एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान और श्रीलंका द्वारा 31 अगस्त से 17 सितंबर तक हाइब्रिड मॉडल में आयोजित किए जाने के कुछ घंटों बाद आई.  2008 के बाद यह पहली बार होगा कि पाकिस्तान में एक बहु-राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट के मैचों का आयोजन किया जाएगा.

पीसीबी प्रमुख ने फैसले पर जताई खुशी

नजम सेठी ने कहा, “मुझे खुशी है कि एसीसी एशिया कप 2023 के लिए हमारे हाइब्रिड संस्करण को स्वीकार कर लिया गया है. इसका मतलब है कि पीसीबी इवेंट होस्ट के रूप में रहेगा और श्रीलंका के साथ तटस्थ स्थान के रूप में मैचों का मंचन करेगा, जो भारतीय क्रिकेट टीम की पाकिस्तान जाने में असमर्थता के कारण आवश्यक था.” सेठी ने कहा, “हमारे जोशीले प्रशंसक 15 साल में पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान में एक्शन देखना पसंद करते, लेकिन हम बीसीसीआई की स्थिति को समझते हैं. पीसीबी की तरह, बीसीसीआई को भी सीमा पार करने से पहले सरकार की मंजूरी की आवश्यकता होती है.”

ये भी पढ़ें: Asia Cup 2023: एशिया कप के शेड्यूल का ऐलान, हाइब्रिड मॉडल में खेला जाएगा टूर्नामेंट, पाकिस्तान को मिली केवल इतने मैचों की मेजबानी

पीसीबी की तरफ से हाइब्रिड मॉडल का प्रस्ताव दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के कारण पाकिस्तान न जाने के भारत के फैसले के बाद आया था. नजम सेठी ने कहा, “हाइब्रिड मॉडल सबसे अच्छा समाधान था और यही कारण है कि मैंने इसकी इतनी पुरजोर वकालत की. हाइब्रिड मॉडल की स्वीकृति का मतलब है कि एसीसी एक साथ और एकजुट रहेगी और आने वाले 20 महीनों में उपमहाद्वीप के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए दिलचस्प और रोमांचक समय में क्रिकेट का खेल फलता-फूलता रहेगा और आगे बढ़ेगा.”

जय शाह की तारीफ की

साथ ही नजम सेठी ने एसीसी के अध्यक्ष जय शाह की तारीफ की और कहा, “एसीसी को मजबूत करने के लिए मैं जय शाह के प्रयासों की सराहना करता हूं. हमारी कोशिश सामूहिक रूप से एक-दूसरे के हितों की रक्षा करना और उभरते एशियाई देशों को मंच प्रदान करना है.”

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

Jio की शेयर बाजार में एंट्री से बदल सकता है कंपनियों का खेल, एयरटेल को पछाड़कर बन सकती है देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…

30 minutes ago

Gen-Z का बदलता देशप्रेम: अब नारों से नहीं, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से देश की सेवा करने पर जोर

Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…

42 minutes ago

प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ पार्टी का डिजिटल टीम संभालने वाले देवपालिक गुप्ता का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

जन सुराज पार्टी के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड में रेलवे ट्रैक के…

45 minutes ago

ACC की क्षमता में 3.4 MTPA का इजाफा, यूपी और महाराष्ट्र में नए प्लांट शुरू

एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…

1 hour ago