देश

लखनऊ: एके शर्मा ने मौके पर पहुंचकर लिया डेंगू प्रभावित इलाकों का जायजा, लोग बोले- मंत्री हो तो ऐसा

उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा अपनी कार्यशैली को लेकर खासा चर्चा में रहते हैं. शनिवार को एके शर्मा ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण खुद किया. उन्होंने डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में बटलर चौराहा, विजयंत खंड गोमती नगर और इंदिरा नगर सेक्ट-11 जाकर खुद पड़ताल की और लोगों से बातचीत की. ऊर्जा मंत्री के इस चौकस निरीक्षण के लोग भी कायल दिखे.

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने स्थानीय नागरिकों से बातचीत करके डेंगू फैलने की वास्तविक परिस्थितियों की जानकारी ली. शर्मा ने नगरीय क्षेत्रों में मुख्य मार्गों से लेकर गली-कूंचो, नाले-नालियों की सफाई का कार्य अनवरत चालू रखने के निर्देश दिए. उन्होंने संचारी रोग की रोकथाम एवं मच्छर जनित बीमारियों, डेंगू, चिकनगुनिया से नागरिकों के जीवन को बचाने के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव एवं फागिंग पूर्व की भांति करते रहने का निर्देश दिया.

इस दौरान मंत्री एके शर्मा ने डेंगू प्रभावित मरीजों एवं उनके परिजनों से भी मुलाकात की. साथ ही अधिकारियों को ताकीद की कि वे जमीनी निरीक्षण पर निकलें और लोगों तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाएं. सभी अधिकारी नागरिकों की शिकायतों का तत्काल संज्ञान लें, इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई, हीलाहवाली एवं टालने वाली मानसिकता स्वीकार नहीं की जाएगी.

 

Amrit Tiwari

Editor (Digital)

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

6 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

7 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

7 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

9 hours ago