देश

ED की रिमांड में अब्बास अंसारी का पहला दिन, पूरी रात हुई पूछताछ, जानिए क्या हुए खुलासे ?

मुख्तार अब्बास के बेटे अब्बास अंसारी लगातार मुश्किलों में घिरते हुए नजर आ रहे है. बीते दिन शनिवार को एमपी एमएलए कोर्ट ने अब्बास अंसारी को Ed की 7 दिन की रिमांड पर भेजा था. आपको बता दें की अब्बास आसानी से पूरी रात चैन से सो नहीं पाया. उनसे रात भर ED ने पूछताछ की. जिसके बाद फिर ईडी की दूसरी टीम सुबह 9 बजे दफ्तर पहुंची और उनसे सवाल पूछना शुरू कर दिए.

सवालों के गोलमोल जवाब दे रहा अंसारी

खबरों के मुताबिक अब्बास अंसारी ED के सवालों के गोलमोल जवाब दे रहा है इसका मतलब बताया जा रहा है कि वो Ed की जांच में सहयोग नहीं कर रहा है. बता दें की ED ने अब्बास को अभी प्रयागराज स्थित अपने दफ्तर में रखा है. हालांकि मनी लॉन्ड्रिंग मामलों की के लिए उसे बीच में गाजीपुर और मऊ भी ले जाए जाने की संभावना है.

सूत्रों के मुताबिक अब्बास अंसारी ने ईडी के सामने कई खुलासे भी किए हैं जिसके बाद ईडी अंसारी परिवार को अपने रिमांड पर ले सकती है. अब्बास की कस्टडी खत्म होने के बाद उनके परिवार के कुछ सदस्यों को भी ED समन जारी सकती है. साथ ही जरूरत पड़ने पर उनको गिरफ्तार भी कर सकती है.

क्या है पूरा मामला

बता दें की मऊ से SBSP के विधायक अब्बास अंसारी पर आर्म्स एक्ट और प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत कई मामले दर्ज हैं. अब्बास अंसारी को मुख्तार अंसारी और परिवार के खिलाफ चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है. पिछले महीने अब्बास की करोड़ों की संपति को जब्त किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘भारतीय पायलेट तो हीरो निकला…!’ 174 यात्रियों की बचाई जान, नेतन्याहू और ट्रंप ने तारीफ में पढ़े कसीदे

Flydubai की फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर जांबाजी दिखने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की…

59 seconds ago

रोहिणी नक्षत्र और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग, जानें षष्ठी श्राद्ध का समय समेत आज का पूरा पंचांग

1 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि…

53 minutes ago

गुरुवार को सिद्धि योग से बदलेगी ग्रहों की चाल, मकर और मीन को बंपर लाभ, जानें अन्य सभी राशियों का क्या है हाल?

1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे और कई शुभ योगों का…

1 hour ago