देश

ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन पर दिवाली की शुभकामनाएं दीं, पीएम मोदी ने जताया आभार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने व्हाइट हाउस में दीपावली मनाई. दीपावली के मौके पर व्हाइट हाउस में एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी उन्होंने मेजबानी की. राष्ट्रपति ट्रंप (Donald Trump) ने पीएम मोदी (PM Modi) को फोन पर दीपावली की बधाई दी.

पीएम मोदी का एक्स पोस्ट

पीएम मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राष्ट्रपति ट्रंप (Donald Trump) के साथ बातचीत की जानकारी दी और उन्हें धन्यवाद कहा. पीएम मोदी (PM Modi) ने लिखा,

“राष्ट्रपति ट्रंप, आपके फोन कॉल और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. प्रकाश के इस पर्व पर, हमारे दो महान लोकतंत्र विश्व को आशा की किरण दिखाते रहें और आतंकवाद के सभी रूपों के विरुद्ध एकजुट रहें.”

व्हाइट हाउस में विशेष कार्यक्रम

दूसरी ओर व्हाइट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में अमेरिका में भारतीय राजदूत विनय क्वात्रा, भारत में नए अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, एफबीआई निदेशक काश पटेल और राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड शामिल हुए. भारतीय समुदाय के प्रमुख व्यापारिक नेता भी इस समारोह में शामिल हुए.

राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या कहा?

ट्रंप (Donald Trump) ने ओवल ऑफिस में दीया जलाया और इसे अंधकार पर प्रकाश की विजय में विश्वास का प्रतीक बताया. इसके साथ ही उन्होंने “भारत के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं” दीं. उन्होंने आगे कहा,

“यह अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की जीत है. दीपावली के दौरान, लोग दुश्मनों की पराजय, बाधाओं के दूर होने और बंदियों की मुक्ति की पुरानी कहानियों को याद करते हैं. दीए की लौ की चमक हमें ज्ञान के मार्ग पर चलने, लगन से काम करने और अपने अनेक आशीर्वादों के लिए हमेशा धन्यवाद देने की याद दिलाती है.”

राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद

भारतीय राजदूत ने दीपावली के त्योहार के उपलक्ष्य में व्हाइट हाउस खोलने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप (Donald Trump) का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा,

“राष्ट्रपति महोदय, सबसे पहले मैं आपके घर, व्हाइट हाउस, ओवल ऑफिस को दीपावली के प्रकाशोत्सव के लिए खोलने के लिए गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं. आप इस उत्सव के माध्यम से विविधता की शक्ति का प्रदर्शन कर रहे हैं. इसलिए यह वास्तव में एक बड़ा सम्मान है. मेरे प्रधानमंत्री और मेरी ओर से, आपको और आपके प्रियजनों को, विशेष रूप से अमेरिका में 50 लाख से अधिक भारतीय प्रवासियों को, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं. हम कामना करते हैं कि दीपावली का प्रकाश आपकी सफलता और भारत की शक्ति पर चमकता रहे.”

FBI निदेशक काश पटेल ने की प्रशंसा

ट्रंप (Donald Trump) सरकार में सेवारत सबसे प्रमुख भारतीय अमेरिकियों में से एक, एफबीआई निदेशक काश पटेल ने व्हाइट हाउस में दीपावली मनाने के लिए ट्रंप की प्रशंसा की और कहा,

“पहली पीढ़ी का भारतीय-अमेरिकी होना सम्मान की बात है. आपके नेतृत्व में, लाखों अमेरिकी उस सपने को जी रहे हैं, और यहां ओवल ऑफिस में दीपावली मना रहे हैं, जिसके बारे में आपने कहा था… यह बुराई पर अच्छाई की जीत है. यह एक अविश्वसनीय सम्मान है. दुनिया भर के भारतीय अमेरिकी, दुनिया भर के भारतीय इस बात से रोमांचित हैं कि आप इस विविधता को दुनिया के साथ साझा करने वाले इतने प्रखर नेता हैं.”

राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या कहा?

वहीं मीडिया से बात करते हुए, ट्रंप (Donald Trump) ने दावा किया कि उन्होंने मंगलवार को पीएम मोदी से बात की थी और कहा,

“मैंने आज ही प्रधानमंत्री मोदी से बात की. हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही. हमने व्यापार के बारे में बात की. हमने कई चीजों पर बात की, लेकिन ज्यादातर व्यापार जगत के बारे में. उनकी इसमें बहुत रुचि है.”

इसे भी पढ़ें-

राष्ट्रपति ट्रंप का दावा

राष्ट्रपति ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर से कहा कि उन्हें आश्वासन दिया गया है कि भारत रूस से ज्यादा तेल नहीं खरीदेगा. उन्होंने कहा,

“हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं, और वह रूस से ज्यादा तेल नहीं खरीदने वाले हैं. वह रूस और यूक्रेन के युद्ध को खत्म होते देखना चाहते हैं.”

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

9 minutes ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

2 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

3 hours ago