Aअब तक आपने फैक्ट्रियों में गाड़ियां, मोबाइल या कपड़े बनते देखे होंगे लेकिन ब्राजील में एक ऐसी फैक्ट्री है जहां इंसानों को काटने वाले मच्छर बनाए जा रहे हैं और वो भी डेंगू से लड़ने के लिए! सुनने में अजीब लगता है लेकिन यह कोई फिल्मी कहानी नहीं बल्कि विज्ञान की एक बड़ी कामयाबी है.
ब्राजील के साओ पाओलो राज्य के कैंपिनास शहर में बनी यह फैक्ट्री हर हफ्ते करीब 1.9 करोड़ मच्छर तैयार करती है. लेकिन ये मच्छर आम नहीं हैं. इनमें वोलबाचिया नाम का एक खास बैक्टीरिया डाला गया है जो डेंगू वायरस को फैलने से रोकता है. यानी अगर ये मच्छर किसी इंसान को काट भी लें तो भी डेंगू नहीं फैलेगा.
इस फैक्ट्री में एडीज एजिप्टी नाम की मच्छर प्रजाति तैयार की जाती है, जो आम तौर पर डेंगू, चिकनगुनिया और जीका जैसी बीमारियां फैलाती है. फर्क बस इतना है कि इन्हें वोलबाचिया से संक्रमित किया गया है. जब ये मच्छर प्रजनन करते हैं तो उनकी अगली पीढ़ी भी सुरक्षित बन जाती है और धीरे-धीरे पूरे इलाके में डेंगू फैलाने वाले मच्छरों की संख्या कम हो जाती है.
मच्छर तैयार करने की प्रक्रिया भी बेहद दिलचस्प है. हजारों ट्रे में पानी भरकर मच्छरों के अंडे रखे जाते हैं. कुछ दिनों में लार्वा निकलते हैं और फिर मच्छर बनते हैं. इन्हें खास पिंजरों में रखा जाता है, जहां नर मच्छरों को मीठा घोल और मादा मच्छरों को नकली खून दिया जाता है. यह खून इंसान के त्वचा जैसे थैलों में भरा होता है ताकि मच्छर उसे आसानी से चूस सकें.
फैक्ट्री में हर प्रक्रिया को बारीकी से मॉनिटर किया जाता है. इसमें तापमान, नमी और रोशनी का खास ध्यान रखा जाता है. यहां तक कि अंडों की गिनती और मच्छरों के लिंग की पहचान भी मशीनों से की जाती है.
ब्राजील सरकार इस प्रोजेक्ट को एक बड़े स्वास्थ्य अभियान के रूप में चला रही है. जिन इलाकों में इन मच्छरों को छोड़ा गया है, वहां डेंगू के मामलों में कमी देखी गई है. वैज्ञानिकों का कहना है कि वोलबाचिया बैक्टीरिया इंसानों और जानवरों के लिए बिल्कुल सुरक्षित है.
भारत, इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भी इस तकनीक पर काम चल रहा है. उम्मीद है कि आने वाले समय में यह तरीका डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से लड़ने का सबसे असरदार हथियार बन सकता है. विज्ञान की यह पहल वाकई इंसानियत के लिए एक बड़ी राहत बन सकती है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…