देश

Jammu-Kashmir के उधमपुर में आतंकियों से मुठभेड़, एक जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के उधमपुर जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान एक जवान शहीद हो गया. यह मुठभेड़ डूडू-बसंतगढ़ (Dudu-Basantgarh) और डोडा (Doda) के भद्रवाह (Bhaderwah) इलाके के ऊंचाई वाले वन क्षेत्र में हुई, जहां सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (SOG) ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू किया था.

शुक्रवार शाम से ऑपरेशन जारी

शुक्रवार देर शाम शुरू हुए इस ऑपरेशन के दौरान आतंकियों (Terrorists) ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी जिसमें एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

सर्च ऑपरशन जारी

अधिकारियों कि माने तो इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है. शनिवार सुबह से सर्च ऑपरेशन फिर से तेज कर दिया गया है. ड्रोन (Drone) और डॉग स्कॉड (Dog Squad) की मदद से जंगलों में छिपे आतंकियों (Terrorists) की तलाश की जा रही है. रात में मुठभेड़ स्थल के आसपास कड़ी घेराबंदी की गई थी ताकि कोई आतंकी (Terrorist) भाग न सके.

किश्तवाड़ा में भी चल रहा ऑपरेशन

इस बीच किश्तवाड़ (Kishtwar) में भी एक अलग ऑपरेशन चल रहा है जहां शुक्रवार रात से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. हालांकि अब तक आतंकियों का कोई ठोस सुराग नहीं मिला है.

इसे भी पढ़ें-आत्मनिर्भर भारत का ग्लोबल कदम! पहली बार मोरक्को जाएंगे भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का करेंगे उद्घाटन

क्या है पूरा मामला?

सेना को इनपुट मिला है कि उधमपुर के जंगलों में जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) के 2 से 3 आतंकी (Terrorist) छिपे हुए हैं जो लंबे समय से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे. सुरक्षाबलों ने उनकी कोशिशों को नाकाम कर दिया है. इसी दौरान श्रीनगर (Srinagar) समेत घाटी के आठ ठिकानों पर भी पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts