देश

अब चेहरा पढ़ेगा UPI, फिंगरप्रिंट से होगा पेमेंट; जानें कैसे काम करेंगे नए फीचर?

UPI यूजर्स के लिए बड़ी खबर है. अब आप फेस और फिंगरप्रिंट के जरिए पेमेंट कर सकेंगे. NPCI ने नए बायोमेट्रिक फीचर्स को मंजूरी दे दी है, जिससे UPI पेमेंट और भी आसान और सुरक्षित हो जाएगा. इस नए फीचर के बाद पिन की जरूरत नहीं पड़ेगी, यानी पेमेंट करना और भी आसान हो जाएगा. NPCI जल्द ही इसका यूजर मैनुअल और लागू होने की तारीख की जानकारी देगा. इस नए फीचर से UPI पेमेंट और भी यूजर-फ्रेंडली हो जाएगा.

क्या है नया फीचर?

  • UPI पेमेंट करने के लिए अब पिन की जरूरत नहीं होगी
  • फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन से पेमेंट होगा
  • यह सुविधा देश के आधार सिस्टम में मौजूद बायोमेट्रिक डेटा के जरिए काम करेगी
  • यूजर्स का बायोमेट्रिक डेटा मोबाइल में एन्क्रिप्टेड फॉर्मेट में स्टोर होगा.
  • इसे कोई भी आसानी से एक्सेस या हैक नहीं कर सकेगा.

कैसे काम करेगा UPI?

जब आप पेमेंट करेंगे, तो मोबाइल का कैमरा और फिंगरप्रिंट स्कैनर एक्टिव हो जाएगा. आपकी पहचान आधार डाटाबेस से मैच की जाएगी. सब कुछ ठीक रहा, तो कुछ ही सेकंड में पेमेंट हो जाएगा.

किन्हें होगा फायदा?

  • जो लोग बार-बार पिन भूल जाते हैं
  • बुजुर्ग या तकनीक से कम परिचित लोग
  • जो लोग जल्दी और बिना टाइप किए पेमेंट करना चाहते हैं.

कब से लागू होगा?

यह नया फीचर 8 अक्टूबर 2025 से लागू होगा. RBI ने डिजिटल पेमेंट के लिए वैकल्पिक ऑथेंटिकेशन तरीकों की अनुमति दी है. RBI का कहना है कि पिन आधारित सिस्टम में कई कमजोरियां होती हैं, जिन्हें दूर करने के लिए बायोमेट्रिक पहचान का इस्तेमाल किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: मायानगरी का दूसरा गेटवे रेडी, पीएम मोदी करेंगे नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन; जानें खासियत

सुरक्षा और स्पीड बेहतर होगी

सूत्रों के अनुसार, पहले में यह सुविधा कुछ चुनिंदा बैंकों और वॉलेट ऐप्स में दी जाएगी. इसके बाद ट्रायल में सब बेहतर रहने पर इसे धीरे-धीरे यूजर्स तक पहुंचा दिया जाएगा. डिजिटल पेमेंट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से लोगों के खातों और पैसों की सुरक्षा और स्पीड दोनों बेहतर होगा. इससे देश में UPI इस्तेमाल करने वालों की संख्या में भी तेजी से इजाफा होगा.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

8 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

9 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

57 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

1 hour ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 hour ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago