देश

BYJU’S के ऑफिस में बवाल, महिला कर्मचारी ने इंसेंटिव नहीं मिलने पर किया हंगामा, देखें Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में BYJU’S कंपनी की एक ऑफिस में दो कर्मचारी बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो को ‘घर के कलेश’ नाम के ट्विटर हैंडल पर अपलोड किया गया है. भारत एक्सप्रेस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि एक महिला कर्मचारी इंसेंटिव को लेकर अपने सीनियर से बहस कर रही हैं.

वीडियो में महिला कह रही हैं, “हां सर, मैं चिल्ला रही हूं क्योंकि मैं पागल हो रही हूं,” बताया जा रहा है कि महिला ऑफिस में छटनी और एफएनएफ में सिर्फ 2,000 रुपये मिलने की शिकायत कर रही थी. महिला कहती है कि 12 महीने से न कोई इंसेंटिव मिला और न ही किसी ने मदद की. वीडियो के कैप्शन के मुताबिक, लड़की तभी से लापता है.

यहां देखें वायरल वीडियो:

नौकरी के दौरान बहुत अधिक मानसिक दबाव देने पर कर्मचारी और BYJU कंपनी के बीच कलेश (दुर्भाग्य से लड़की तब से लापता है)

वर्कप्लेस पर बढ़ते टॉक्सिक वातावरण को लेकर यूजर्स ने वयक्त की चिंताएं

कई यूजर्स ने कई कंपनियों में बढ़ते टॉक्सिक वातावरण को लेकर चिंताएं वयक्त की है. एक यूजर ने ट्वीट किया, ”भारत में ज्यादातर आईटी कंपनियां कर्मचारियों को 9 घंटे से ज्यादा काम करने के लिए मजबूर करती हैं. उन्हें बिना किसी ब्रेक के लगातार काम करने के लिए कहा जाता है. बोनस और छुट्टियां देने से कंपनियां इनकार करती है. इसके अलावा, शनिवार और रविवार को भी काम करने के लिए मजबूर किया जाता है, कभी-कभी बिना किसी प्रोत्साहन के. मुझे नहीं पता कि केंद्र सरकार कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है.”

हालांकि कई यूजर्स का कहना है कि वीडियो में दिख रही महिला जरूरत से ज्यादा ही प्रतिक्रिया दे रही थी. एक दूसरे यूजर ने लिखा, “अगर मैं उसकी जगह होता तो मुझे पहले तीन महीनों में ही दूसरी नौकरी मिल जाती. हंगामा मचाने से कुछ हल नहीं होता, इससे मामला और बिगड़ जाएगा.”

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

26 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago