बदायूं में पुलिस टीम पर हमला (फोटो Screen Grab)
Budaun News: बदायूं में पुलिस को चेकिंग और पैदल गश्त के दौरान एक युवक की गाड़ी चेक करना पुलिस को महंगा पड़ गया. बाइक चेकिंग के विरोध में युवक ने अपने लोगों के साथ मिलकर जाम लगा दिया जाम खुलवाने गयी पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया. जिसमें कई लोग़ घायल हो गए. जिसके बाद पुलिस को उग्र होती भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठी चार्ज करना पढ़ गया. घटना के वाद एसएसपी (SSP) की तरफ से पीएसी और कई थाने की पुलिस फोर्स सहित एसपी सिटी को लगाया गया है.
ककराला इलाके इस घटना को अंजाम दिया गया है. अभी तक इस मामले में 28 नामजद और 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज हो चुका है. लगभग आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है. थोड़ी देर में एडीजी जोन बरेली घटना स्थल का निरीक्षण करने के लिए जाएंगे. पुलिस की कई टीमें आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए दबिश दे रही हैं.
दरअसल पूरा मामला है अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा ककराला का, जहां शाम को करीब सात बजे सीओ दातागंज अलापुर थाना अध्यक्ष अपनी पुलिस टीम के साथ पैदल गश्त कर वाहन चेकिंग कर रहे थे. इसी दौरान कस्बा ककराला के रहने वाले युवक की पुलिस टीम नें बाइक रोकी, कागजात मांगे. जिसके बाद युवक बाइक चेकिंग करने से वह नाराज हो गया और कस्बे के दूसरे लोगों को एकत्र कर लाया और रोड जाम कर कर बाइक चेकिंग का विरोध करने लगा.
ये भी पढ़ें- Taran Taran: तरनतारन में आधी रात पुलिस थाने पर रॉकेट लांचर से अटैक, पंजाब को फिर से दहलाने की साजिश
इस दौरान पुलिस और भीड़ के बीच कहासुनी हो गयी. जिससे बौखलाए लोगों नें पुलिस फोर्स पर पथराव शुरू कर दिया पुलिस टीम को बेकाबू भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठी चार्ज करना पड़ा. मौके पर पहुचे एसएसपी ओपी सिंह नें घटना की जानकारी ली और ककराला कस्बे में पैदल मार्च एसएसपी ओपी सिंह नें बताया की पूरे मामले में अभी तक तीन लोगों को हिरासत में लिया गया और वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य लोगों को तलाश किया जा रहा है. जल्द घटना में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा और मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी.
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों को आज कानूनी मामलों में देरी…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों को आज कारोबार में पूंजी की…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि के जातकों को आज कारोबार में तकनीकी खराबी…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन नए…