खेल

IND vs BAN: क्या क्लीन स्वीप से बच सकेगा भारत? रोहित-दीपक की जगह ईशान-कुलदीप

IND vs BAN 3rd ODI: टीम इंडिया औक बांग्लादेश के बीच आज वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है. भारत के लिए ये मैच सम्मान बचाने की जंग है. वहीं बांग्लादेशी कप्तान लिटन दास ने टॉस जीतने की हैट्रिक लगाई है और गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. भारत पहले ही सीरीज गंवा चुका है. अब उसके सामने आखिरी मैच जीतकर सम्मान बचाने की चुनौती है. देखा जाए तो ये मुकाबला टीम इंडिया के लिए काफी मुश्किल होगा क्योंकि इस मैच में उन्हें कप्तान रोहित शर्मा का साथ भी नहीं मिलेगा. कप्तान रोहित शर्मा सहित 3 खिलाड़ी चोटिल हो गए.

बांग्लादेश ने लगातार तीसरी बार टॉस जीता

टीम इंडिया-बांग्लादेश वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला शनिवार को चटगांव में खेला जा रहा है. बांग्लादेश ने टॉस जीता है और गेंदबाजी करने का फैसला लिया है.

देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11

बांग्लादेश : लिटन दास (कप्तान), अनामुल हक, यासिर अली, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह, आफिफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, नसुम अहमद, मुस्ताफिजुर रहमान और इबादत हुसैन।

भारतः केएल राहुल (कप्तान), ईशान किशन, शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक

ये भी पढ़ें: VIDEO: मैच में बड़ा हादसा! क्रिकेटर के मुंह पर लगी बॉल, 4 दांत टूटे और लगे 30 टाके

दोनों ही टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 2-2 बदलाव किए हैं. टीम इंडिया ने ईशान किशन और कुलदीप यादव को मौका दिया है. जबकि बांग्लादेश ने नजमुल हसन शान्तो की जगह यासिर अली और नसूम की जग तस्कीन को चुना है. अगर बांग्लादेश ये मैच जीतता है तो ये जीत इस टीम के लिए ऐतिहासिक होगी. वहीं भारतीय क्रिकेट एक बार शर्मशार होगी.

चोट से परेशान है टीम इंडिया

रोहित शर्मा और शमी से पहले ही टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जाडेजा बाहर है. इन दोनों खिलाड़ियों की कमी टीम को खल रही थी. इसके बाद कप्तान और शमी का चोटिल होना टीम के लिए एक बड़ा झटका है. ध्यान देने वाली बात ये है कि आखिर खिलाड़ी इतने चोटिल क्यों हो रहे हैं. खुद कप्तान रोहित शर्मा ने भी NCA पर अब सवाल उठा दिए हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Amit Kumar Jha

Recent Posts

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

2 minutes ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

16 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…

16 minutes ago

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

19 minutes ago

चीनी निवेश ऐप धोखाधड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश अरोड़ा और रोहित विज की जमानत रद्द की

सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश…

24 minutes ago

तबाही जारी है..! नेपाल में कुदरत का डबल अटैक, अब तक 31 की मौत

Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…

38 minutes ago